अंबिकापुर.दिल्ली के होटल रेसिडेंस ब्लू में प्राईम टाइम रिसर्च मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा आयोजित समारोह में आरटीआई एक्टिविस्ट डीके सोनी अधिवक्ता को क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग के करकमलों से ग्लोबल आइकॉन 2024 का सम्मान दिया गया.
सामाजिक कार्यकर्ता और अधिवक्ता डी०के० सोनी के द्वारा हमेशा न्याय में देरी, भ्रष्टाचार एवं विभिन्न क्षेत्रों में समाज सेवा हेतु अनेक उत्कृष्ट कार्य किए जाते रहे हैं।
श्री सोनी आम जन के लिए न्याय व्यवस्था को सुदृढ़, सुगम और शीघ्र न्याय प्रदान करने हेतु अपनी संस्था सरगुजा सोसाइटी फॉर फास्ट जस्टिस के माध्यम से हमेशा जमीनी स्तर पर एवं आरटीआई के माध्यम से स्थिति स्पष्ट कर माननीय उच्च न्यायालय से लेकर सर्वोच्च न्यायालय तक सफल और निर्णायक कानूनी लड़ाई भी लड़ते रहते हैं।
डी.के. सोनी द्वारा सरकारी विभागों में हो रहे भ्रष्टाचार और गड़बड़ियों को लेकर अनेकों मामले उठाते रहे हैं, भ्रष्टाचार के विरुद्ध खुलासा कर दस्तावेजों के आधार पर कार्यवाही कराकर कई भ्रष्ट अधिकारियों, ठेकेदारों के विरुद्ध अपराध भी पंजीबद्ध कराया गया है।
प्राईम टाइम रिसर्च मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के चयन समिति द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न क्षेत्रों में सामाजिक एवं कानूनी स्तर पर उत्कृष्ठ कार्य करने वालों का चयन किया गया जिसमें सरगुजा सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ राज्य में आरटीआई एवं अन्य कानूनी के माध्यम से लगातार सामाजिक स्तर पर उत्कृष्ठ कार्य करने के लिए अंबिकापुर के प्रतिष्ठित अधिवक्ता एवं आरटीआई कार्यकर्ता डी के सोनी को देश के कोने कोने से आए सामाजिक कार्यकर्ताओं के समक्ष होटल रेसिडेंश ब्लू नई दिल्ली में रविवार को भारतीय क्रिकेटर वीरेन्द्र सहवाग के कर कमलों से ग्लोबल आइकॉन का अवॉर्ड दिया गया। डी के सोनी को अभी तक यह 24वा अवार्ड मिला है.
देश
राज्य
सम्मान
क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग के हाथों से अधिवक्ता डी के सोनी को मिला ग्लोबल आइकॉन 2024 का अवार्ड
- by Chief editor Deepak sarathe
- 19 March 2024
- 0 Comments
- 391 Views

Related Post
सरगुजा …..आत्मानंद स्कूल के नाम पर 1.32 करोड़
27 October 2026
जेल में रहे शिक्षकों को नौ माह तक
27 October 2026
संभावित चक्रवात ‘अर्नब’ का खतरा- छत्तीसगढ़ में हाई
26 October 2026
विदाई में भी दे गए जिंदगी की रोशनी!
26 October 2026
सरगुजा में जमीन का बड़ा खेल…“पुराने रिकॉर्ड में
24 October 2026
