धमतरी– कृषि विज्ञान केंद्र, धमतरी ग्राम संबलपुर, धमतरी, छत्तीसगढ़ के मुख्य परिसर में भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) एवं नेशनल कमोडिटी एंड डेरिवेटिव्स एक्सचेंज लिमिटेड के तत्वाधान में संयुक्त रूप से निवेशक जागरूकता पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सेमिनार में कृषि विज्ञान केंद्र के सभी वरिष्ठ अधिकारयों ने हिस्सा लिया। सेमिनार को आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य निवेशकों के हित के लिए सेबी द्वारा उठाये गए क़दमों को बताना एवं साथ ही साथ सही वित्तीय योजना बनाते हुए प्रतिभूतियों के बारे में लोगों को अवगत कराना था। कार्यक्रम का शुभारम्भ सेबी के श्री भगवानदास सामरिया, (डी जी एम), नेशनल कमोडिटी एंड डेरिवेटिव्स एक्सचेंज लिमिटेड के श्री पुरुषार्थ प्रताप सिंह, द्वारा किया गया / कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सेबी के श्री भगवानदास सामरिया, (डी जी एम) जी ने जीवन के विभिन्न चरणों में बचत के विभिन्न तरीकों के साथ साथ निवेश के तरीकों के विषय में विस्तार से बताया। उन्होंने ये भी बताया कि सेबी के द्वारा निवेशकों के हितों का ध्यान रखते हुए नए दिशानिर्देश बनाये जा रहे हैं। उन्होंने ये भी बताया कि प्रतिभूति बाजार में किसी भी मध्यस्थ जैसे एजेंट, दलाल, कंपनी, मर्चेंट बैंकर आदि द्वारा निवेशकों से धोखाधड़ी किये जाने पर सेबी ने बहुत ठोस कदम उठाये हैं। निवेशक स्कोर्स कि वेबसाइट पर जाकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। सेबी के द्वारा हाल ही में सारथी एप्प भी जारी किया गया है, जिसे डाउनलोड करके निवेशक सुरक्षित निवेश कर सकते हैं। भारत एक विकासशील देश के रूप में निरंतर आगे बढ़ रहा है। निर्यात, कृषि, एम् एस एम् ई, स्टार्ट अप जैसे कई क्षेत्रों में देश की अर्थव्यवस्था की स्थिति मजबूत हो रही है, यही सही समय है कि जब लोगों को प्रतिभूति बाजार के विषय में विस्तार से जानकारी मिले, ताकि लोग अपने हितों का ध्यान रखते हुए सही एवं सुरक्षित निवेश के तरीके को समझ सके और एक बेहतर वित्तीय प्रबंधन की ओर अग्रसर हो / द्वितीय सत्र में नेशनल कमोडिटी एंड डेरिवेटिव्स एक्सचेंज लिमिटेड के श्री पुरुषार्थ प्रताप सिंह जी ने शेयर बाजार में स्टॉक एक्सचेंज की भूमिका के विषय में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किस प्रकार से नेशनल कमोडिटी एंड डेरिवेटिव्स एक्सचेंज लिमिटेड में किस प्रकार से कंपनियों की रैंकिंग के आधार पर अंशो को सूचीबद्ध किया जाता है / निवेशकों को निवेश करने से पूर्व कंपनी की बैलेंस शीट, पिछले वर्षों के प्रदर्शन एवं सेबी के मापदंडों को ध्यान में रखते हुए पंजीकृत एजेंट के द्वारा ही निवेश करना चाहिए । यह कार्यक्रम पूरे छत्तीसगढ राज्य के हर जिले में सेबी के द्वारा आयोजित किया जा रहा है।
आयोजन
राज्य
कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ अधिकारयों की उपस्थिति में निवेशकों के हित के लिए सेबी द्वारा उठाये गए क़दमों बताया
- by Chief editor Deepak sarathe
- 25 January 2024
- 0 Comments
- 285 Views

Related Post
### सड़क नहीं थी, फिर भी नहीं रुकी
19 November 2026
दो पंचायतों के बीच धान खरीदी केंद्र का
14 November 2026
मुंह में पटाखा फटने से दो साल के
12 November 2026
### सरगुजा पुलिस में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी! 7
12 November 2026
वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान में कांग्रेस ने
11 November 2026
