अंबिकापुर.कलेक्टर श्री विलास भोस्कर की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मैनपाट महोत्सव 2024 के आयोजन हेतु समन्वय बैठक रखी गई। विगत वर्षो की भांति इस वर्ष भी मैनपाट महोत्सव 2024 का आयोजन फरवरी के प्रथम सप्ताह में रोपाखार जलाशय के समीप किया जाना है। मैनपाट महोत्सव की आवश्यक तैयारियों के संबंध में अधिकारियों को दायित्व सौंपे गए हैं। कलेक्टर श्री भोस्कर ने कार्यक्रम की सफलता हेतु सभी अधिकारियों को आवश्यक समन्वय बनाते हुए अपनें दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए हैं। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी आयुक्त नगर पालिक निगम अम्बिकापुर श्री अभिषेक कुमार, एवं प्रभारी अधिकारी, सहायक नोडल मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री नूतन कुमार कंवर को बनाया गया है। इसके साथ ही सहायक प्रभारी अधिकारी अपर कलेक्टर श्री सुनील नायक, अनुविभागीय दण्डाधिकारी (राजस्व) सीतापुर श्री रवि राही, एवं प्रभारी अधिकारी पर्यटन श्री मोहन साहू, होंगे। कलेक्टर ने कहा है कि सभी संबंधित अधिकारी कार्यक्रम के एक दिवस पूर्व सौंपे गये कार्यो के संबंध में पूर्णता प्रमाण पत्र आयुक्त, नगर पालिक निगम अम्बिकापुर को प्रस्तुत करेंगे। महोत्सव के आयोजन हेतु पार्किंग, रूट चार्ट, कार्यक्रम स्थल पर बैठक व्यवस्था सहित विद्युत, पेयजल आदि विभिन्न व्यवस्थाएं, कलाकारों की व्यवस्था, आवागमन एवं बस व्यवस्था, एडवेंचर स्पोर्ट्स एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन हेतु विभिन्न विभागों को दायित्व सौंपे गए हैं।
आयोजन
प्रशासन
बैठक
राज्य
मैनपाट महोत्सव 2024 के आयोजन हेतु कलेक्टर श्री भोस्कर ने अधिकारियों की ली बैठक, सौंपे गए दायित्व
- by Chief editor Deepak sarathe
- 12 January 2024
- 0 Comments
- 1749 Views

Related Post
पेट्रोल पंप पर सेल्सगर्ल की हत्या में ‘लादेन’
25 September 2026
सरगुजा पुलिस में एक साथ 24 तबादले: थाने-चौकियों
24 September 2026
25 सितंबर को पर्दे पर उतरेगी ‘महाकाव्य श्री
24 September 2026
बिजली चोरी पर शिकंजा: 27 प्रकरण दर्ज, उपभोक्ताओं
23 September 2026
टीबी मुक्त बतौली की अंतिम परीक्षा 25 सितंबर
23 September 2026
