अंबिकापुर । शहर की यातायात व्यवस्था को किस तरह से और सुदृढ़ बनाया जा सके इसके लिए पुलिस व यातायात विभाग लगातार प्रयास कर रहा है। उनके इस प्रयास में एक सहायक के रूप में सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया क्षेत्रीय कार्यालय अंबिकापुर ने भी अपनी भूमिका निभाई है। सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया क्षेत्रीय कार्यालय अंबिकापुर ने शुक्रवार को यातायात पुलिस सरगुजा को 20 नग यातायात सुरक्षा में सहायक बेरिकेट प्रदान किया। सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया के क्षेत्रीय प्रमुख रणधीर सिंह ने यह बैरिकेड यातायात पुलिस सरगुजा जय राम चरमाको को यातायात की सुरक्षा के लिए सौंपा ।इस अवसर पर सेंट्रल बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक श्याम गुप्ता, संजय प्रधान ,शिवम सिंह एवं यातायात पुलिस के कर्मचारी उपस्थित थे।
ख़बर जरा हटके
राज्य
सेंट्रल बैंक ने यातायात सुरक्षा के लिए प्रदान किया 20 नग बैरिकेड…
- by Chief editor Deepak sarathe
- 4 November 2023
- 0 Comments
- 380 Views

Related Post
पशुधन विकास विभाग में वेतन आहरण को लेकर
20 June 2026
अनियंत्रित होकर खेत में गिरी बाइक, 17 वर्षीय
18 June 2026
शिक्षित बेटी ही आत्मनिर्भर समाज और विकसित राष्ट्र
18 June 2026
टुल्लू पंप से घर की तराई करते समय
18 June 2026
शैक्षणिक सत्र के प्रारंभ से ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा
18 June 2026
