1 August 2026
सीतापुर ज्वेलरी बैग लूटकांड: फरार आरोपी की सूचना देने पर मिलेगा 5 हजार रुपए का इनाम
क्राइम ख़बर जरा हटके राज्य

सीतापुर ज्वेलरी बैग लूटकांड: फरार आरोपी की सूचना देने पर मिलेगा 5 हजार रुपए का इनाम

Sarguja express….

अंबिकापुर। सरगुजा पुलिस ने सीतापुर के बहुचर्चित ज्वेलरी बैग लूटकांड के फरार अज्ञात आरोपी की गिरफ्तारी में सहयोग करने वालों के लिए 5 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है। यह घोषणा डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा राजेश अग्रवाल द्वारा पुलिस रेग्युलेशन के पैरा 80-ए के तहत की गई है।
पुलिस के अनुसार, थाना सीतापुर में धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज है। प्रार्थी अरुण देव सोनी, निवासी सीतापुर, हाई स्कूल के पास स्थित श्री काशी विश्वनाथ ज्वेलरी के संचालक हैं। उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 26 जुलाई 2026 की सुबह लगभग 11:30 बजे वह अपनी स्कूटी के सामने ज्वेलरी से भरा बैग रखकर दुकान का शटर खोल रहे थे। इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति बैग लेकर फरार हो गया। बैग में रखे सोने-चांदी के आभूषणों की अनुमानित कीमत करीब एक करोड़ रुपये बताई गई है।
घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश के लिए लगातार प्रयास किए, लेकिन अब तक उसकी पहचान और गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीआईजी एवं एसएसपी ने आरोपी के संबंध में ऐसी सूचना देने वाले व्यक्ति, जिससे उसकी गिरफ्तारी संभव हो सके, अथवा आरोपी को गिरफ्तार कराने या स्वयं गिरफ्तार करने वाले को 5,000 का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी तथा पुरस्कार वितरण का अंतिम निर्णय पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *