Sarguja express
अंबिकापुर. धौरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जमोनी और बिलमा के बीच युवक और युवती का कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई. बताया जा रहा है कि यह जो कंकाल मिला है वह युवक युवती पिछले 6 साल से लापता थे. मामला सामने आने के बाद फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की जांच प्रारंभ कर दी है। मौके पर पहुंचे लापता युवक युवती के परिजनों ने कंकाल के पास मिले कपड़ों से उनकी शिनाख्त की है.

जानकारी के अनुसार थाना धौरपुर क्षेत्र के ग्राम जमोनी निवासी युवक और युवती वर्ष दो हजार बीस के फरवरी माह से अचानक लापता हो गए थे. परिवार के लोगों ने लगभग दो वर्षों तक उन दोनों की खोजबीन की. बताया जा रहा है कि दोनों युवक युवती पहले भी भाग चुके थे जिसे बाद में पुलिस ने परिजनों को सौंपा था. आखिरकार जब उन दोनों का कोई पता नहीं चला तो लड़के के पिता ने 13 मई 2023 को गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी! आज ग्रामीणों ने ग्राम जमोनी और बिलमा के बीच जंगल में जमीन में।
कुछ हिस्सा बाहर निकला हुआ कंकाल देखा तो सनसनी फैल गई. इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई. सूचना पर जब पुलिस मौके पर पहुंची. मौके पर फोरेंसिक विभाग के अधिकारी भी पहुंचे हुए थे. प्रथम दृष्टया में युवक युवती का कंकाल सामने आने पर
गायब युवक युवती के परिजनों को बुलाया गया. कंकाल के पास जो कपड़े थे उसे देखकर परिजनों ने उनकी शिनाख्त की. फिलहाल पुलिस आगे की जांच कर रही है.
जंगली सुअर मारने तरंगित तार बिछाने का तो नहीं है खेल
आखिर अचानक युवक और युवती लापता कैसे हो गए और उनकी मौत कैसे हुई यह फिलहाल बड़ा सवाल बना हुआ है. छह साल बाद उनका कंकाल मिलने पर अब ग्रामीणों द्वारा यह शंका व्यक्त की जा रही है कि जंगल क्षेत्र में संभवतः जंगली सुअर मारने के लिए किसी के द्वारा तरंगित तार बिछाया गया होगा. उसी में फंसकर संभवतः दोनों की मौत हुई होगी. फिलहाल इन सभी मामलों में पुलिस की जांच जारी है.

