14 June 2026
सरगुजा में जमीन-विवाद में किसान की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या…..खेत की जुताई रोकने पहुंचा था, मालिकाना हक को लेकर दो पक्षों में चल रहा झगड़ा
कार्रवाई क्राइम राज्य

सरगुजा में जमीन-विवाद में किसान की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या…..खेत की जुताई रोकने पहुंचा था, मालिकाना हक को लेकर दो पक्षों में चल रहा झगड़ा

Sarguja express…..

अंबिकापुर.सरगुजा जिले के पथरई में रविवार को जमीन विवाद पर किसान की ट्रैक्टर चढ़ाकर हत्या कर दी गई। किसान विवादित जमीन पर जुताई रोकने के लिए पहुंचा था। युवक ने उस पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। ट्रैक्टर के पहियों के नीचे दबकर किसान की मौके पर मौत हो गई। मामला बतौली थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, पथरई के लालमाटी में जमीन को
लेकर दो पक्षों में विवाद चल रहा था। सिलमा निवासी होसराम पैकरा (60) और पथरई निवासी बजरंग पैकरा दोनों जमीन के मालिकाना हक का दावा कर रहे थे। इसे लेकर दो महीने पहले दोनों पक्षों के बीच मारपीट भी हुई थी। तीन-चार दिन पहले होसराम पैकरा विवाद को लेकर थाने भी पहुंचा था।
रविवार को बजरंग पैकरा का बेटा ट्रैक्टर लेकर जमीन की जुताई करने पहुंचा था। इसकी जानकारी मिलने पर होसराम खेत पहुंचा और जुताई रोकने के लिए ट्रैक्टर के सामने लेट गया। ट्रैक्टर चला रहे युवक ने उस पर ट्रैक्टर चला दिया।
ट्रैक्टर के नीचे दबने से होसराम की मौके पर मौत हो गई।

घटना की सूचना पर बतौली थाना प्रभारी विवेक सेंगर सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घटना के बाद ट्रैक्टर चला रहा युवक फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पुलिस ने दूसरे पक्ष के दो लोगों को हिरासत में लिया है।
बताया गया है कि विवादित जमीन किसी बुजुर्ग महिला के नाम पर थी, जिसकी मौत के बाद जमीन पर दोनों पक्ष अपना हक जताकर दावा कर रहे हैं, जिसे लेकर विवाद चल रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *