अंबिकापुर.थाना दरिमा पुलिस के द्वारा दुष्कर्म करने के मामले में एक आरोपी की गिरफ्तारी गई है।
पुलिस ने बताया कि 8 अप्रैल को प्रार्थिया/पीड़िता द्वारा इस आशय का रिपोर्ट दर्ज कराया गया है, कि पीड़िता के घर पड़ोसी आरोपी संतोष सिंह का आना जाना लगा रहता है, और पीड़िता से बातचीत होते रहता था। इसी बीच आरोपी संतोष सिंह के द्वारा वर्ष 2019 में पीड़िता को बहला-फुसलाकर शादी करने का झांसा देकर लगातार उसके साथ दुष्कर्म का अंजाम देता रहा। इस बीच पीड़िता गर्भवती हो गई थी, जिससे आरोपी द्वारा दवाई खिलाकर गर्भपात करा दिया गया था। पुनः आरोपी के कृत्य से पीड़िता गर्भवती हो गई, जब इसकी जानकारी पीड़िता शादी करने के लिए बोली तो आरोपी संतोष सिंह इंकार कर दिया। जिसपर आरोपी का यह कृत्य सदर धारा 376(2)(एन), 313 भादसं का अपराध पाये जाने से उसके विरूद्व प्रकरण पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया है।
मामला पंजीबद्व उपरांत आरोपी संतोष सिंह उम्र 28 वर्ष निवासी दरिमा जिला सरगुजा छ.ग. का पता-तलाश किया जाकर पकड़ा गया एवं उसके विरूद्व वैधानिक एवं गिरफ्तारी कार्यवाही कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल दाखिल किया गया है। उपरोक्त कार्यवाही में थाना दरिमा से उपनिरीक्षक सेतराम गहिर, सउनि दिलसाय कुजूर, आरक्षक अखिलेश यादव, अभय चौबे, शरद राजवाडे़ राजकुमार जायसवाल इत्यादि की भूमिका महत्वपूर्ण रही।
कार्रवाई
क्राइम
राजनीति
शादी करने का झांसा देकर लगातार करता रहा दुष्कर्म, गर्भवती हुई तो दवा खिलाकर किया गर्भपात,आरोपी गिरफ्तार
- by Chief editor Deepak sarathe
- 9 April 2024
- 0 Comments
- 525 Views

Related Post
10 साल की छात्रा ने लगाई फांसी: घर
28 September 2026
महामाया मंदिर छठ घाट में संभ्रांत घर की
27 September 2026
घर में चल रही थी ‘नकली शराब की
26 September 2026
तालाब की आदिवासी जमीन पर फर्जीवाड़ा, 40 लाख
25 September 2026
घुनघुट्टा बांध में अंबिकापुर के युवा ने लगाई
25 September 2026
