अंबिकापुर.शासकीय कर्तव्य से बिना सूचना एवं अनुमति के अनुपस्थित रहने पर राजस्व निरीक्षक(नजूल) नारायण सिंह, अम्बिकापुर तहसील कार्यालय के राजस्व निरीक्षक राहुल कुमार सिंह, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय धौरपुर के सहायक ग्रेड-02 अजय तिवारी को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के निहित प्रावधानों के तहत कलेक्टर सरगुजा द्वारा निलंबित किया गया है। वर्तमान में लोकसभा निर्वाचन के मद्देनजर जिले में आदर्श आचार संहिता लागू है। आदर्श आचार संहिता के लागू होने से लोक सेवकों के अवकाश पर प्रतिबंध लगाया गया है। ऐसे में उक्त अधिकारी-कर्मचारी द्वारा बिना सूचना के अनुपस्थित रहना पदीय कर्तव्यों के निर्वहन में उपेक्षा तथा लापरवाही पायी गई है। निलंबन अवधि में इन्हें जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।
अनियमितता
आदेश
कार्रवाई
प्रशासन
राज्य
लंबे समय से अनुपस्थित अधिकारी-कर्मचारी किए गए निलंबित
- by Chief editor Deepak sarathe
- 28 March 2024
- 0 Comments
- 938 Views

Related Post
सरगुजा पुलिस में एक साथ 24 तबादले: थाने-चौकियों
24 September 2026
25 सितंबर को पर्दे पर उतरेगी ‘महाकाव्य श्री
24 September 2026
बिजली चोरी पर शिकंजा: 27 प्रकरण दर्ज, उपभोक्ताओं
23 September 2026
टीबी मुक्त बतौली की अंतिम परीक्षा 25 सितंबर
23 September 2026
मैदान पर प्रतिभाओं का दम, संभाग स्तरीय शालेय
23 September 2026
