अंबिकापुर। शहर से लगे ग्राम भिट्टीकला में शासकीय राशन के अफरा तफरी का मामला प्रकाश में आया है, सूचना पर पहुंची मणिपुर पुलिस ने ट्रक को मौके पर खड़ा करवा कर मामले की जांच कर रही है, दरअसल बताया जा रहा है कि ग्राम पंचायत भिट्टीकला शासकीय उचित मूल्य की दुकान में ट्रक से शासकीय राशन उतरना था, लेकिन समिति का चावल कुछ मात्रा में गांव के ही शैलेंद्र राजवाड़े के घर पर उतारा जा रहा था। कुछ ही मात्रा में चावल उतारा गया था, जबकि शासकीय राशन को उचित मूल की दुकान पर उतारा जाना था। संदेह के दायरे में प्रतीत होने पर इसकी सूचना ग्रामीणों के द्वारा मणिपुर पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंच कर संबंधित व्यक्ति से पूछताछ कर रही है ।राशन दुकान के स्टाफ पंजी सहित अन्य दस्तावेजों को जांच के लिए बुलाया गया है ।
आरोप
क्राइम
राज्य
शिकायत
राशन दुकान की जगह सेल्समैन के घर उतारा जा रहा था चावल, सूचना पर पहुंची मणिपुर पुलिस, चल रही पूछताछ
- by Chief editor Deepak sarathe
- 25 November 2023
- 0 Comments
- 572 Views

Related Post
आवारा मवेशियों से फसल बचाने कलेक्ट्रेट पहुंचे किसान,
14 August 2026
दोपहिया वाहन चोरी मामले में एक आरोपी गिरफ्तार,
14 August 2026
झारखंड के गुमला से मवेशी तस्करी का आरोपी
14 August 2026
भारतीय कप्तान शुभमन गिल की कप्तानी वाली फाजिल्का
14 August 2026
केदमा में 33/11 केवी विद्युत सब-स्टेशन का लोकार्पण,
14 August 2026
