अम्बिकापुर / कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने जिले के मैनपाट विकासखण्ड के कदनई से लौटा भावना मार्ग पर निर्माणाधीन सड़क की खराब गुणवत्ता और तकनीकी मापदंडों की अनदेखी करने पर संबंधित सहायक अभियंता और उप अभियंता को श्कारण बताओश् नोटिस जारी किया है।
हाथ से सड़क उखाड़ने का वीडियो हुआ था वायरल
उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें मैनपाट विकासखण्ड में बन रही एक सड़क को एक स्थानीय महिला द्वारा अपने हाथों से उखाड़ती नजर आ रही थी। इस वीडियो के संज्ञान में आते ही कलेक्टर ने मामले को गंभीरता से लिया। प्रथम दृष्टया यह पाया गया कि सड़क निर्माण में विभागीय मानकों का पालन नहीं किया गया है, जो सीधे तौर पर पदीय दायित्वों के निर्वहन में गंभीर लापरवाही और स्वेच्छाचारिता को दर्शाता है।
अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस
कलेक्टर द्वारा छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण, परियोजना क्रियान्वयन इकाई-01, अम्बिकापुर के श्री चार्ल्स रोशन एक्का, सहायक अभियंता एवं श्री कार्तिक केरकेट्टा, उप अभियंता को नोटिस जारी कर तीन दिवस के भीतर जवाब तलब किया गया है।
तीन दिन के भीतर मांगा जवाब, होगी अनुशासनात्मक कार्यवाही
जारी नोटिस में उल्लेख किया गया है कि अधिकारियों का यह कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम 3 का स्पष्ट उल्लंघन है। कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं कि संबंधित अधिकारी पत्र प्राप्ति के तीन दिवस के भीतर स्वयं उपस्थित होकर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें। समय-सीमा में संतोषजनक जवाब प्राप्त न होने की स्थिति में छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के प्रावधानों के तहत उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही के लिए प्रस्ताव उच्च कार्यालय को प्रेषित किया जाएगा।
कलेक्टर श्री वसंत ने संबंधित विभाग के मुख्य कार्यपालक अभियंता को निर्माण कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने एवं निर्माण कार्य की गुणवत्तापूर्ण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
आदेश
अनियमितता
जांच
देश
प्रशासन
फैसला
बड़ी खबर
राज्य
मैनपाट में गुणवत्ताहीन सड़क निर्माण पर सहायक एवं उप अभियंता को ’कारण बताओ’ नोटिस जारी…. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का कलेक्टर ने लिया संज्ञान, तीन दिवस के भीतर मांगा जवाब
- by Chief editor Deepak sarathe
- 7 May 2026
- 0 Comments
- 62 Views

Sarguja express
Related Post
विवादों में रहे बीएमओ डॉ. रमेश जयसवाल पद
25 June 2026
अभाविप ने इंजीनियरिंग कॉलेज की विभिन्न समस्याओं को
24 June 2026
आपातकाल भारतीय लोकतंत्र का सबसे काला अध्याय –
24 June 2026
नवीन सर्व सोनार समाज ने नवनिर्वाचित पार्षदों को
24 June 2026
अपर्याप्त तैयारियों के बीच स्कूल खोलने पर कांग्रेस
24 June 2026
