9 October 2026
पटाखे जैसी आवाज वाले 800 मॉडिफाइड साइलेंसर रोड रोलर से कुचले….
क्राइम कार्रवाई बड़ी खबर राज्य

पटाखे जैसी आवाज वाले 800 मॉडिफाइड साइलेंसर रोड रोलर से कुचले….

Sarguja express…..
सरगुजा पुलिस ने जब्त साइलेंसरों का रक्षित केंद्र में कराया नष्टीकरण; दुकानदारों और मैकेनिकों को भी सख्त चेतावनी

अंबिकापुर। बुलेट और अन्य दोपहिया वाहनों में तेज, कर्कश और पटाखे जैसी आवाज निकालने वाले मॉडिफाइड साइलेंसर लगाने वालों के खिलाफ सरगुजा पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। पुलिस ने पहले जब्त किए गए करीब 800 अवैध साइलेंसर शुक्रवार को रक्षित केंद्र अंबिकापुर में रोड रोलर चलवाकर नष्ट कर दिए।
पुलिस के अनुसार, वाहनों में मूल साइलेंसर को बदलकर तेज आवाज निकालने की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। डीआईजी एवं एसएसपी राजेश अग्रवाल के निर्देश पर यातायात पुलिस और विभिन्न थानों की टीमों ने बीते कुछ महीनों में ऐसे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की। जांच के दौरान वाहनों से मॉडिफाइड साइलेंसर निकलवाए गए और उन्हें जब्त किया गया था।
पुलिस ने बताया कि वाहन निर्माता की ओर से लगाए गए मूल साइलेंसर में बदलाव करना मोटर वाहन अधिनियम का उल्लंघन है। ऐसे वाहन चालकों पर समन शुल्क की कार्रवाई के साथ प्रकरण न्यायालय में भी पेश किया जा सकता है।
सरगुजा पुलिस ने ऑटो पार्ट्स दुकानदारों, मैकेनिकों और गैरेज संचालकों को चेतावनी दी है कि वे अवैध मॉडिफाइड साइलेंसर न बेचें और न ही वाहनों में लगाएं। ऐसा करते पाए जाने पर संबंधित दुकानदारों के खिलाफ भी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने और वाहनों में निर्धारित मानकों वाले साइलेंसर ही रखने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *