15 May 2026
दो अलग-अलग घटनाओं में सांप के काटने से दो मासूम बच्चों की मौत..   जांच में जुटी पुलिस
राज्य स्वास्थ हादसा

दो अलग-अलग घटनाओं में सांप के काटने से दो मासूम बच्चों की मौत..   जांच में जुटी पुलिस

Sarguja express….

अंबिकापुर…लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम अंधला और ग्राम केवरा में 14 मई दिन गुरुवार की रात दो अलग-अलग घटनाओं में सांप काटने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई है। इधर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मिली जानकारी के मुताबिक 14 में दिन गुरुवार की रात ग्राम अंधला मुड़ापारा में आयुष पिता जीतन कुमार अनंत उम्र 5 वर्ष को उसकी मां जमीन पर ले सोई थी रात लगभग 10:00 बजे करें सांप ने 5 वर्षीय आयुष के काम में काट लिया परिजनों को जानकारी होने पर उपचार हेतु जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने जांच उपरांत मृत घोषित किया। वही दूसरा मामला ग्राम केवरा कटाई पारा का है। दिव्यांश पिता बबलू सिंह उम्र 2 वर्ष को उसकी मां जमीन पर लेकर सोई थी। इसी दौरान उसकी सांप ने काट लिया। 15 मई दिन शुक्रवार के तड़के सुबह दिव्यांश की अचानक तबीयत खराब होने पर उपचार हेतु लखनपुर अस्पताल लाया जाएगा जहां डॉक्टर ने जांच उपरांत मृत घोषित किया है। वहीं सूचना उपरांत पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई कर पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सुपुर्द किया है। इधर पुलिस मर्ग कायम करते हुए मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *