Sarguja express
हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस और सावन उत्सव
अंबिकापुर. समभाव महिला मंच के “गुंजन” समूह द्वारा हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस और सावन उत्सव! इस मधुर संगम का आयोजन स्वतंत्रता दिवस की संध्या महामाया रोड स्थित हॉटल एवलॉन इन में किया गया।
इस मौक़े पर सर्वप्रथम राष्ट्रगान से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। समभाव महिला मंच की संस्थापिका और सूत्रधार सुश्री वंदना दत्ता ने अपने उद्बोधन में राष्ट्रप्रेम और आज़ादी की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए इस साझा समाज मंच की एकता के बारे बताया और इसे क़ायम रखते हुए एक विशेष महत्व हेतु इस मंच की उपयोगिता को रेखांकित भी किया। आज़ादी के उत्सव संग सावन की फुहारों के बीच इस अद्वितीय संगम में समभाव महिला मंच की सदस्य रूबी सिद्दीकी ने स्वागत नृत्य की प्रस्तुति दी, वहीं वरिष्ठ सदस्य श्रीमती संतोष पांडे ने स्वरचित सावन गीत की प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया तत्पश्चात श्रीमती नीलिमा गोयल ने स्वतंत्रता दिवस और सावन उत्सव के इस आयोजन पर अपने ओजस्वी उद्बोधन द्वारा इसकी महत्ता और विशेषता पर प्रकाश डालते एक स्वरचित कविता भी प्रस्तुत की। श्रीमती अनीता मंदिलवार ने भी अपनी स्वरचित कविता की प्रस्तुति दी! इसके बाद विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के अंतर्गत गुंजन समूह की बहनों ने अपनी अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से उपस्थित जनों का दिल जीत लिया। सावन सुंदरी रहीं तनुश्री मिश्रा।
इस पावस दिवस पर विशिष्ट अतिथि रहीं ब्रह्मकुमारी प्रजापिता की मुख्य सुश्री विद्या दीदी ने सभी बहनों को नशा मुक्त समाज की उपयोगिता बताते हुए इस नेक काज पर शपथ भी दिलाई।
इस तरह समभाव के गुंजन समूह की संतोष पांडे जी, अलका इंगोले ,नीलिमा गोयल , ज्योति चोपड़ा, कुंजबाला जायसवाल, ,ममता सिंह, बरखा चोपड़ा, गायत्री सिन्हा, गीता मलिक, किरण भाटिया, हिना सेन, मंजू कश्यप, मिलन शर्मा,नौशबा , पिंकी छाबड़ा, सोनी सिंन्हा ,सुनीता लाल, अंजुम शमीम, अनीता मंदिलवार, उर्मिला सिंह, सीता शर्मा, शकीला सिद्दीकी, सीमा अग्रवाल, रूबी सिद्दीकी, रेखा भार्गव, रीना जायसवाल, कहकशां परवीन, हेना परवीन,नीलू सिंह, मंजू जायसवाल , चेतना मुंजे की सहभागिता और समभाव महिला मंच की उपस्थित सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।
कार्यक्रम का संचालन डॉ शबनम ख़ानम ने और धन्यवाद ज्ञापन श्रीमती श्वेता गुप्ता ने किया।








