Sarguja express


अंबिकापुर,,,, दूरस्थ क्षेत्र में मझवार जनजाति के बच्चों को बेहतर शिक्षा से जोड़ने और विद्यालय में शैक्षणिक वातावरण विकसित करने के उल्लेखनीय प्रयासों के लिए प्राथमिक शाला बुले के शिक्षक अनूप रंजन सोनी को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सम्मानित किया गया,,, कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने उन्हें उत्कृष्ट शिक्षक के रूप में सम्मानित कर उनके कार्यों की सराहना की,,,

अनूप रंजन सोनी वर्ष 2005 से प्राथमिक शाला बुले में पदस्थ हैं। कुछ समय पहले तक इस दूरस्थ क्षेत्र में पहुंचना भी काफी मुश्किल था,, इसके बावजूद उन्होंने लगातार प्रयास करते हुए मझवार जनजाति के बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने का काम किया,,, उनके प्रयासों का परिणाम है कि वर्तमान में विद्यालय में कक्षा पहली से पांचवीं तक 32 बच्चे अध्ययनरत हैं,,,।

अपने खर्च से स्कूल में उपलब्ध कराई सुविधाएं,,,,
शिक्षक अनूप रंजन सोनी ने विद्यालय में बेहतर शैक्षणिक माहौल तैयार करने के लिए स्वयं के प्रयासों से कई सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं। उन्होंने विद्यालय परिसर में 30 से ज्यादा फलदार पौधों का वृक्षारोपण करने के साथ ही अपने खर्च से 6 डेस्क-बेंच, पंखा, साउंड सिस्टम और बच्चों की पढ़ाई के लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई,,, इसके अलावा विद्यालय में स्मार्ट क्लास की व्यवस्था कर बच्चों को आधुनिक तकनीक के माध्यम से शिक्षा देने का प्रयास किया जा रहा है।

अभिभावकों को भी किया जागरूक,,,,
अनूप रंजन ने केवल बच्चों को स्कूल तक लाने तक ही सीमित न रहते हुए उनके अभिभावकों को भी शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक किया। उन्होंने लगातार अभिभावकों से संपर्क कर बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजने और उनकी पढ़ाई पर ध्यान देने के लिए प्रेरित किया,,,

उनके उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुए उन्हें हाल ही में ‘शिक्षा दूत’ के रूप में भी सम्मानित किया जा चुका है। स्वतंत्रता दिवस पर मंत्री के हाथों मिले सम्मान को उनके वर्षों से किए जा रहे समर्पण और दूरस्थ क्षेत्र में शिक्षा की अलख जगाने के प्रयासों की बड़ी पहचान माना जा रहा है,,,,।


