अम्बिकापुर।उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव ने अम्बिकापुर शहर को एक और सौगात दी है। उनके प्रयास से शहर के 2 स्कूलों का उन्नयन स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल के रूप में हो गया है। नगर पालिक निगम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, भगवानपुर का चयन स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में परिवर्तित करने के लिए किया गया है। अभी तक अम्बिकापुर शहर में एक ही स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल संचालित था। शहर की आबादी को देखते हुए अतिरिक्त स्वामी आत्मानंद स्कूलों की आवश्यकता थी।अब उपमुख्यमंत्री के प्रयास से शहर को एक साथ 2 स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल एक साथ प्राप्त हो रहे हैं। इसके लिए स्कूली शिक्षा विभाग ने 26 सितंबर को एक पत्र जारी कर इन दोनो स्कूलों का प्रबंधन स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय प्रबंधन समिति को सौंप दिया है। स्कूली शिक्षा विभाग ने साथ ही साथ यह व्यवस्था भी दिया है कि इन विद्यालयों में अंग्रेजी के साथ हिंदी माध्यम की शिक्षा भी दी जायेगी। हिंदी माध्यम से शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्रों के प्रवेश में संख्या पर कोई प्रतिबंध नहीं रहेगा। जरूरी होने पर स्कूलों में 2 पालियों में कक्षाओं के संचालन होगा। इन दोनो स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम से कक्षाओं के संचालन के लिए 24-24 की संख्या में स्टाफ का सेटअप तैयार किया जायेगा, जिसकी भर्ती प्रतिनियुक्ति और संविदा भर्ती के माध्यम से की जाएगी। इन स्कूलों के मौजूदा स्टॉफ को भी उपयुक्तता के आधार पर प्रतिनियुक्ति प्राप्त करने का अधिकार दिया है। इसकी प्रक्रिया 3 दिनों के अंदर करने के लिए स्कूली शिक्षा विभाग ने निर्देशित किया है।
सौगात
राज्य
शिक्षा
उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव ने अम्बिकापुर शहर को दी एक और सौगात…2 और स्कूलों का उन्नयन स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल के रूप में हुआ
- by Chief editor Deepak sarathe
- 28 September 2023
- 0 Comments
- 693 Views

Related Post
विवादों में रहे बीएमओ डॉ. रमेश जयसवाल पद
25 June 2026
अभाविप ने इंजीनियरिंग कॉलेज की विभिन्न समस्याओं को
24 June 2026
आपातकाल भारतीय लोकतंत्र का सबसे काला अध्याय –
24 June 2026
नवीन सर्व सोनार समाज ने नवनिर्वाचित पार्षदों को
24 June 2026
अपर्याप्त तैयारियों के बीच स्कूल खोलने पर कांग्रेस
24 June 2026
