16 August 2026
उत्कृष्ट कार्य के लिए पर्यवेक्षक अनिता सिंह हुईं सम्मानित
आयोजन प्रशासन राज्य सम्मान

उत्कृष्ट कार्य के लिए पर्यवेक्षक अनिता सिंह हुईं सम्मानित

Sarguja express…..


अम्बिकापुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग में उत्कृष्ट कार्य एवं विभागीय लक्ष्यों को समय-सीमा में शत-प्रतिशत पूर्ण करने के लिए एकीकृत बाल विकास परियोजना अम्बिकापुर ग्रामीण की पर्यवेक्षक श्रीमती अनिता सिंह को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए श्रीमती अनिता सिंह के कार्यों की सराहना की गई।

उन्होंने महतारी वंदन योजना के अंतर्गत अपने सेक्टर के सभी हितग्राहियों का शत-प्रतिशत ई-केवाईसी (e-KYC) कार्य पूर्ण कराया। इसके साथ ही प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PMMVY) तथा पोषण ट्रैकर में निर्धारित लक्ष्यों को समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


विभागीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों के सफल संचालन तथा हितग्राहियों तक शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचाने में उनके उल्लेखनीय योगदान को देखते हुए महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला सरगुजा द्वारा स्वतंत्रता दिवस सम्मान के लिए उनका प्रस्ताव भेजा गया था।


15 अगस्त 2026 को आयोजित जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान विभागीय योजनाओं के जमीनी स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन तथा उत्कृष्ट कार्य संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।


श्रीमती अनिता सिंह के सम्मानित होने पर महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट कार्य करते हुए विभागीय लक्ष्यों की प्राप्ति में महत्वपूर्ण योगदान देने की अपेक्षा व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *