8 August 2026
आईएमए पिंक विंग का सावन महोत्सव 9 को , झूले और प्रतियोगिताएं रहेंगी आकर्षण का केंद्र
आयोजन ख़बर जरा हटके देश पहल मनोरंजन राज्य स्वास्थ

आईएमए पिंक विंग का सावन महोत्सव 9 को , झूले और प्रतियोगिताएं रहेंगी आकर्षण का केंद्र

Sarguja express…..

अंबिकापुर। सावन के पावन महीने में उत्साह और उमंग के रंग भरने के लिए इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) पिंक विंग द्वारा सावन महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी आईएमए पिंक विंग सावन महोत्सव का आयोजन 9 अगस्त 2026 को होटल माखन विहार में किया जाएगा।
महोत्सव में आईएमए की महिला सदस्य, आईएमए से जुड़े पुरुष चिकित्सकों की अर्धांगिनियां, अविवाहित महिला चिकित्सक तथा बच्चे शामिल होंगे। आयोजन के दौरान सावन की पारंपरिक संस्कृति और उत्सव का माहौल देखने को मिलेगा।
महोत्सव के विशेष आकर्षणों में सावन झूला, अंताक्षरी, सर्वश्रेष्ठ मेहंदी, सर्वश्रेष्ठ बाल वेशभूषा और सर्वश्रेष्ठ सावन श्रृंगार प्रतियोगिता शामिल हैं। प्रतिभागियों को इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।
आयोजकों के अनुसार सावन महोत्सव का उद्देश्य चिकित्सक परिवारों को एक साथ मिलकर उत्सव मनाने और आपसी मेलजोल बढ़ाने का अवसर प्रदान करना है।
कार्यक्रम की आयोजक डॉ. सुषमा रवि, उपाध्यक्ष, आईएमए सरगुजा हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *