Sarguja express…..
अंबिकापुर। शहर के अग्रसेन वार्ड स्थित क्षत्रिय भवन, देवेश्वर कॉलोनी के सामने 17 मई से 24 मई 2026 तक श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। यह धार्मिक आयोजन जगत-जननी माँ महामाया की कृपा से आयोजित किया जा रहा है, जिसमें श्रद्धालुओं को भागवत कथा श्रवण का पुण्य अवसर प्राप्त होगा।
कथा का वाचन आचार्य श्री कृष्ण रेणु गोविंद प्रपन्नाचार्य द्वारा किया जाएगा। वे श्रद्धालुओं को सरल, सहज और मार्मिक शैली में श्रीमद्भागवत की ज्ञानमयी और प्रेममयी कथा सुनाएंगे। आयोजकों ने शहर के श्रद्धालुओं से सपरिवार एवं इष्टमित्रों सहित कथा में शामिल होकर आध्यात्मिक लाभ लेने की अपील की है।
कार्यक्रम की शुरुआत 17 मई रविवार को प्रातः 9 बजे भव्य कलश यात्रा के साथ होगी। इसके बाद 17 मई से 23 मई तक प्रतिदिन अपरान्ह 4 बजे से हरि इच्छा तक श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
कथा सप्ताह का समापन 24 मई को हवन-पूजन, संत प्रसाद एवं ब्राह्मण सेवा के साथ किया जाएगा। यह कार्यक्रम सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित होगा।
इस धार्मिक आयोजन के मुख्य यजमान श्रीमती रिंकी गुप्ता और सुशील गुप्ता हैं। आयोजन में विद्या स्टील सेंटर, शिवम प्लास्टिक एवं क्रॉकरी हाउस तथा समस्त गुप्ता (केशरवानी) परिवार का सहयोग रहेगा। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि वे इस पुण्य अवसर पर उपस्थित होकर कथा श्रवण करें और धर्म लाभ प्राप्त करें।

