27 August 2026
अंबिकापुर नगर निगम आयुक्त डी एन कश्यप का तबादला, मंत्रालय में बने उप सचिव….राज्य प्रशासनिक सेवा के 6 अधिकारियों का स्थानांतरण, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश… देखिए सूची
निगम नियुक्ति पदभार प्रशासन बड़ी खबर राज्य

अंबिकापुर नगर निगम आयुक्त डी एन कश्यप का तबादला, मंत्रालय में बने उप सचिव….राज्य प्रशासनिक सेवा के 6 अधिकारियों का स्थानांतरण, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश… देखिए सूची

Sarguja express…..

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ शासन ने राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के पदस्थापना में बड़ा फेरबदल किया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने गुरुवार को छह अधिकारियों का स्थानांतरण आदेश जारी किया। इसमें नगर पालिक निगम अंबिकापुर के आयुक्त देव नारायण कश्यप का भी तबादला किया गया है।

उन्हें छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग में उप सचिव के पद पर पदस्थ किया गया है।
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 27 अगस्त को जारी आदेश के अनुसार राज्य प्रशासनिक सेवा के वर्ष 2010 बैच के अधिकारी देव नारायण कश्यप वर्तमान में आयुक्त, नगर पालिक निगम अंबिकापुर (सरगुजा) के पद पर पदस्थ थे। शासन ने उनका स्थानांतरण करते हुए मंत्रालय में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के उप सचिव की जिम्मेदारी सौंपी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *