अंबिकापुर । सरगुजा जिला के हसदेव अरण्य क्षेत्र में कोल परियोजना के लिए किए जा रहे तैयारियों से प्रभावित ग्रामीणों से मुलाकात करने और हसदेव अरण्य क्षेत्र का निरीक्षण करने रायपुर से आ रहे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के काफिले में शामिल लोगों को पुलिस द्वारा पकड़े जाने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस द्वारा एक वीडियो सोशल मीडिया में अपलोड किया गया है। आरोप लगाया गया है कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के साथ रायपुर से हसदेव अरण्य क्षेत्र जाने यूथ कांग्रेस, छग क्रांति सेना के कार्यकर्ता तैयारी कर रहे थे, इसी बीच कथित तौर पर पुलिस द्वारा कुछ कार्यकर्ताओं को रोकने की कोशिश की गई, नही मानने पर पकड़ थाने ले गए। कार्यकर्ताओं द्वारा पुलिस द्वारा रोके जाने पर इसकी वीडियो बना सोशल मीडिया में वायरल कर दी गई।
विदित हो कि एक दिन पूर्व शनिवार को कांग्रेस की जांच समिति द्वारा द्वारा हसदेव अरण्य क्षेत्र का निरीक्षण किया गया था, इस दौरान प्रभावित ग्रामीणों के हवाले से कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि इस इलाके में कोल उत्खनन के लिए जिन दस्तावेजों को आधार बनाया गया उसमें ग्रामीणों के फर्जी दस्तखत से सहमति पत्र बनाए गए। यह भी आरोप लगाया गया है जिनकी मौत 10 से 15 साल पहले हो चुकी है उनके नाम और दस्खत भी सहमति पत्र, रजिस्टर में दर्ज हैं। इसी तारतम्य में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज का आज रविवार को हसदेव अरण्य क्षेत्र में दौरा, निरीक्षण प्रस्तावित है।
राज्य
राजनीति
विरोध
हसदेव अरण्य क्षेत्र का निरीक्षण करने रायपुर से आ रहे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के काफिले में शामिल लोगों को पुलिस द्वारा पकड़े जाने का आरोप….कार्यकर्ताओं ने पुलिस द्वारा रोके जाने पर वीडियो बना सोशल मीडिया में कर दी वायरल
- by Chief editor Deepak sarathe
- 7 January 2024
- 0 Comments
- 602 Views

Related Post
विवादों में रहे बीएमओ डॉ. रमेश जयसवाल पद
25 June 2026
अभाविप ने इंजीनियरिंग कॉलेज की विभिन्न समस्याओं को
24 June 2026
आपातकाल भारतीय लोकतंत्र का सबसे काला अध्याय –
24 June 2026
नवीन सर्व सोनार समाज ने नवनिर्वाचित पार्षदों को
24 June 2026
अपर्याप्त तैयारियों के बीच स्कूल खोलने पर कांग्रेस
24 June 2026
