अंबिकापुर । नगर में भाजयुमो का अनोखा विरोध प्रदर्शन देखने को मिला. दरअसल बीते दिनों शहर के घड़ी चौक स्थित कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में हुई चोरी को लेकर भाजयुमो ने विरोध प्रदर्शन किया. इधर विरोध प्रदर्शन के दौरान भाजयुमो कार्यकर्ता सिटी बजाते हुए लाठी डंडा से लैस होकर राजीव भवन कार्यालय का पहरेदारी करते नजर आए. वही भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने जागते रहो का नारा लगाया. भाजपा जिला अध्यक्ष विश्वविजय सिंह तोमर ने शहर की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार में अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है. वही आए दिन शहर में सिलसिलेवार ढंग से चोरी हो रही है. यही नहीं अब शातिर चोर कांग्रेस कार्यालय को भी अपना निशाना बना रहे हैं. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि शहर में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई हुई है।
आरोप
राज्य
विरोध
सरगुजा में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन के सामने लाठी डंडा से लैस होकर की पहरेदारी… चिल्लाकर कहा …जागते रहो
- by Chief editor Deepak sarathe
- 28 July 2023
- 0 Comments
- 817 Views

Related Post
माटीपुत्र अनिमेष ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान, 10.15
24 May 2026
“आत्मविश्वास, धैर्य और सकारात्मक सोच ही सफलता की
24 May 2026
घटनास्थल पर ही होगी त्वरित वैज्ञानिक जांच, कानून
24 May 2026
