अंबिकापुर । नगर में भाजयुमो का अनोखा विरोध प्रदर्शन देखने को मिला. दरअसल बीते दिनों शहर के घड़ी चौक स्थित कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में हुई चोरी को लेकर भाजयुमो ने विरोध प्रदर्शन किया. इधर विरोध प्रदर्शन के दौरान भाजयुमो कार्यकर्ता सिटी बजाते हुए लाठी डंडा से लैस होकर राजीव भवन कार्यालय का पहरेदारी करते नजर आए. वही भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने जागते रहो का नारा लगाया. भाजपा जिला अध्यक्ष विश्वविजय सिंह तोमर ने शहर की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार में अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है. वही आए दिन शहर में सिलसिलेवार ढंग से चोरी हो रही है. यही नहीं अब शातिर चोर कांग्रेस कार्यालय को भी अपना निशाना बना रहे हैं. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि शहर में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई हुई है।
आरोप
राज्य
विरोध
सरगुजा में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन के सामने लाठी डंडा से लैस होकर की पहरेदारी… चिल्लाकर कहा …जागते रहो
- by Chief editor Deepak sarathe
- 28 July 2023
- 0 Comments
- 641 Views
![](https://sargujaexpress.com/wp-content/uploads/2023/07/IMG_20230728_222202.jpg)
Related Post
आदिवासी गांव साल्ही के अदाणी विद्या मंदिर में
26 July 2024
5 महीने के बच्चे में विस्कॉट एल्ड्रिच सिंड्रोम
26 July 2024
हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी सरगवां अंबिकापुर में पौधा रोपण
26 July 2024
दंतैल नर हाथी ने घर के बाहर सो
26 July 2024
फर्जी मामले में फंसाने की धमकी देकर मणिपुर
26 July 2024