27 July 2024
मुख्यमंत्री व सभी 12 मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा….डिप्टी सीएम विजय शर्मा गृहमंत्री, अरुण साव पीडब्लूडी, बृजमोहन अग्रवाल स्कूल व उच्च शिक्षा, रामविचार नेताम आजाक मंत्री बनाए गए
राजनीति राज्य

मुख्यमंत्री व सभी 12 मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा….डिप्टी सीएम विजय शर्मा गृहमंत्री, अरुण साव पीडब्लूडी, बृजमोहन अग्रवाल स्कूल व उच्च शिक्षा, रामविचार नेताम आजाक मंत्री बनाए गए

रायपुर। मुख्यमंत्री व सभी 12 मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा लंबी प्रतीक्षा के बाद आज हो गया है। दोनों डिप्टी सीएम को प्रमुख विभाग मिला है। डिप्टी सीएम विजय शर्मा गृहमंत्री, अरुण साव पीडब्लूडी, बृजमोहन अग्रवाल स्कूल व उच्च शिक्षा, रामविचार नेताम आजाक मंत्री, श्याम बिहारी स्वास्थ्य मंत्री, ओपी चौधरी वित्त मंत्री, लक्ष्मी राजवाड़े महिला बाल विकास, टेक राम वर्मा खेल व युवा कल्याण, दयाल दास बघेल खाद्य मंत्री, केदार कश्यप वन मंत्री बनाए गए हैं।

विजय शर्मा को पहली बार विधायक बनने के बाद भी गृह मंत्री का बड़ा दायित्व दिया गया है। ओपी चौधरी को वित्त मंत्री बनाकर बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने पास सामान्य प्रशासन, ऊर्जा, जनसंपर्क, परिवहन, आबकारी विभाग रखा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *