अम्बिकापुर / छत्तीसगढ़ की प्रतिभा ने एक बार फिर राष्ट्रीय मंच पर अपनी चमक बिखेरते हुए प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। जशपुर जिले के होनहार धावक अनिमेष कुजुर ने फेडरेशन कप-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 100 मीटर दौड़ मात्र 10.15 सेकंड में पूरी कर नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड स्थापित किया है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के साथ उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है। अनिमेष कुजुर की यह सफलता केवल एक खिलाड़ी की व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ के युवाओं की प्रतिभा, मेहनत और संकल्प का प्रतीक बन गई है। सीमित संसाधनों और कठिन परिस्थितियों के बावजूद जशपुर की धरती से निकलकर अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुँचना उनकी अथक मेहनत, अनुशासन और संघर्ष की प्रेरक कहानी को दर्शाता है। प्रदेशभर में इस उपलब्धि को लेकर उत्साह और गर्व का माहौल है। खेल प्रेमियों, युवाओं और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने अनिमेष की इस ऐतिहासिक सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। उनकी इस उपलब्धि ने प्रदेश के युवाओं में खेलों के प्रति नई ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार किया है। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने अनिमेष कुजुर को बधाई देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के युवा आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रहे हैं। अनिमेष ने अपनी मेहनत और लगन से न केवल प्रदेश, बल्कि पूरे देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी और आने वाले समय में प्रदेश के खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय मंचों पर और अधिक सफलता हासिल करेंगे। मंत्री श्री अग्रवाल ने अनिमेष कुजुर के उज्ज्वल भविष्य एवं आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे भविष्य में भी देश को गौरवान्वित करने का कार्य करेंगे।
खेल
बड़ी खबर
राज्य
सफलता
माटीपुत्र अनिमेष ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान, 10.15 सेकंड में 100 मीटर दौड़ पूरी कर रचा नया राष्ट्रीय इतिहास…..जशपुर की गलियों से कॉमनवेल्थ गेम्स तक पहुँचा छत्तीसगढ़ का गौरव, मंत्री राजेश अग्रवाल ने दी शुभकामनाएं
- by Chief editor Deepak sarathe
- 24 May 2026
- 0 Comments
- 129 Views

Sarguja express…
—00—
Related Post
विवादों में रहे बीएमओ डॉ. रमेश जयसवाल पद
25 June 2026
अभाविप ने इंजीनियरिंग कॉलेज की विभिन्न समस्याओं को
24 June 2026
आपातकाल भारतीय लोकतंत्र का सबसे काला अध्याय –
24 June 2026
नवीन सर्व सोनार समाज ने नवनिर्वाचित पार्षदों को
24 June 2026
अपर्याप्त तैयारियों के बीच स्कूल खोलने पर कांग्रेस
24 June 2026
