अंबिकापुर….रामानुजगंज नगर के वार्ड क्रमांक 01 में भाड़े के मकान में रह रहे शिक्षक विशाल दत्त चौबे पिता मुरली श्याम राही का शव फांसी के फंदे पर लटकता हुआ पाया गया। मकान मालिक के सूचना पर पुलिस ने पंचनामा बना , पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौप दिया । फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।।
<span;> इस संबंध में थाना प्रभारी ललित यादव ने बताया कि नगर के वार्ड क्रमांक 01 में स्थानीय निवासी नंदलाल गुप्ता का मकान स्थित है जहां कई माह से मृतक भाड़े में रहता था। पुलिस ने बताया कि मकान मालिक नंदलाल गुप्ता रविवार के सुबह उसका कमरा खुलवाने गया तो अंदर से बंद था साथ ही खिड़की भी बंद था। जब पुलिस की उपस्थिति में सीढ़ी लगाकर रोशनदान से देखा गया तो मृतक फांसी में लटका हुआ है । मकान मालिक और पुलिस मिलकर मकान में लगे शेड को हटाया तो देखा कि पाइप के सहारे तौलिया से फांसी लगाया हुआ था । थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टिया पारिवारिक अंतरकलह हो सकता है फिलहाल पुलिस जांच में जुट गई है।
क्राइम
राज्य
भाड़े के मकान में रह रहे हैं शिक्षक का शव फांसी पर झूलता मिला
- by Chief editor Deepak sarathe
- 21 April 2024
- 0 Comments
- 536 Views

Related Post
हिमालया बेबीकेयर ने ‘Pure Beginnings Ghee Gift Pack’
17 August 2026
नागपंचमी पर 51 जोड़ों ने किया कालसर्प दोष
17 August 2026
स्वीपर के भरोसे स्कूल, शिक्षक नदारद! आखिर बच्चों
17 August 2026
‘पुरखा के सुरता’ में कांग्रेस ने अपने पूर्वजों
17 August 2026
अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ
17 August 2026
