14 January 2025
तीरंदाजी अकादमी रायपुर में प्रवेश हेतु जिले के चयनित खिलाड़ी हुए रायपुर रवाना… कलेक्टर ने दी शुभकामना
खेल राज्य

तीरंदाजी अकादमी रायपुर में प्रवेश हेतु जिले के चयनित खिलाड़ी हुए रायपुर रवाना… कलेक्टर ने दी शुभकामना

अम्बिकापुर।खेल एवं युवा कल्याण विभाग रायपुर एवं एन. एम. डी. सी. लिमिटेड के सहयोग से संचालित आवासीय तीरंदाजी खेल अकादमी रायपुर तीरंदाजी खिलाडियों के चयन हेतु राज्य स्तरीय चयन ट्रायल दिनांक 25 एव 26 जून 2024 को जिले से 09 बालिकाए बैटरी टेस्ट एवं कौशल प्ररिक्षण में भाग लिये थे। चयन ट्रायल में अपना उत्कृष्ट प्रर्दशन करने पर जिले की 07 बालिकाओं का चयन अवासीय तीरंदाजी खेल अकादमी रायपुर हेतु हुआ है। इस अवासीय प्रशिक्षण केन्द्र में बालिकाओं हेतु 20 सीट स्वीकृत है। जिसमें 07 बालिकाएँ सरगुजा जिले से है। इन खिलाडियों को खेल अकादमी की ओर से आवास, भोजन, शिक्षा, खेल कीट एवं प्रशिक्षण निःशुल्क प्रदाय किया जायेगा।

जिले से चयनित बालिकाएँ कस्तूरबा आवासीय विद्यालय लखनपुर से कु० अनिता प्रजापति, कु० विनीता एक्का, कु० बबली रानी राजवाड़े, कु० प्रियांशी महंत एवं कस्तूरबा आवासीय विद्यालय अम्बिकापुर से कु० करिश्मा एक्का, कु० अनुष्का टोप्पो, कु० मरियम केरकेट्टा चयनित है। आज उपरोक्त चयनित बच्चे रायपुर रवाना होने से पूर्व सरगुजा कलेक्टर से मिलकर प्रसन्नता व्यक्त की, साथ ही कलेक्टर ने सभी बच्चों को चयनित होने पर बधाई देते हुए बेहतर भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *