अंबिकापुर.. प्रतापपुर में इन दिनों शराबी वाहन चालकों में पुलिस का खौफ कम दिखाई दे रहा है। आए दिन तेज रफ्तार वाहन की ठोकर से जहां जान माल की हानि हो रही है वहीं प्रतापपुर के स्थानीय हनुमान मंदिर के सामने चौपाटी के बीचो बीच तेज रफ्तार पिकअप वाहन की टक्कर से एक मवेशी की दर्दनाक मौत हो गई। प्रत्यक्ष दर्शियो की माने तो इस भीड़भाड़ वाले जगह में तेज रफ्तार पिकअप वाहन मवेशी को टक्कर मारते हुए अनियंत्रित होते हुए एक महिला व एक बच्चे को कुचलते कुचलते बचा. माहिला व बच्चे दूर जा गिरे. तेज रफ्तार वाहन चालक के ऊपर लोगों का आक्रोश फूट पड़ा और वाहन चालक वाहन लेकर फरार हो गया. मौके पर पहुंची पुलिस में तत्काल माहौल को शांत किया लोगों का कहना है कि तेज रफ्तार वाहन सहित चौपाटी के बाहर तक लोगों की वाहनों बेतरतीब की लाइन खड़ी होती है जिसके वजह से घटना बढ़ जाती है। तथा चौपाटी के सामने भीड़ हो जाने के कारण वह मुख्य मार्ग होने की वजह से बड़ी घटना होते होते बची, यहां यह पशु का कुचलने का पहला मामला नहीं है इसी स्थान पर दर्जनों पशुओं की मौत वाहन की टक्कर से हो चुकी है।
क्राइम
राज्य
समस्या
हादसा
चौपाटी में पिकअप वाहन की टक्कर से हुई मवेशी की मौत,महिला व बच्चा बाल बाल बचा…वाहन चालक के ऊपर लोगों का फूटा आक्रोश… पुलिस के हस्तक्षेप से हुआ मामला शांत
- by Chief editor Deepak sarathe
- 31 March 2024
- 0 Comments
- 591 Views

Related Post
दिनदहाड़े 1 करोड़ की उठाईगिरी, जेवरात से भरा
26 July 2026
मदननगर खदान बवाल….. प्रतापपुर थाने में तीन अलग
25 July 2026
क्षमता से आधे पर चल रहे फिल्टर प्लांट,
25 July 2026
प्रधानमंत्री आवास योजना के सफल क्रियान्वयन में नगर
25 July 2026
हड़तालरत अतिथि शिक्षकों को 27 जुलाई तक कार्य
24 July 2026
