अम्बिकापुर।भगवान राम की 35 वीं पीढ़ी व वंशज,अग्र समाज के जनक भगवान अग्रसेन की जयंती महोत्सव धूमधाम से प्रत्येक वर्ष मनाई जाती है।इस वर्ष भी भगवान अग्रसेन की 5147 वीं जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। 6 अक्टूबर से जयंती महोत्सव का 10 दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ होगा,10 दिवसीय कार्यक्रम के दौरान 60 से अधिक प्रतियोगिताओं व कार्यक्रमों का आयोजन होगा जिसमें समाज के सभी वर्ग बड़ी संख्या में शामिल होंगे।भगवान अग्रसेन अग्रवाल समाज के संस्थापक हैं जिन्हें समाजवाद का प्रवर्तक भी कहा जाता है।द्वापर अपने चरम पर था और कलयुग की शुरुआत होने वाली थी तब भगवान राम के पुत्र कुश की चौतीसवीं पीढ़ी में भगवान अग्रसेन का जन्म अश्विन शुक्ल एकम के दिन हुआ यानी नवरात्रि के प्रथम दिवस को।इसी दिन भगवान अग्रसेन की जयंती मनाई जाती है।जयंती महोत्सव के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा जिसमें समाज के सभी वर्ग के लोग भाग लेंगे व विजेताओं को सम्मानित भी किया जाएगा।कल दोपहर 2 बजे स्थानीय अग्रसेन भवन में भगवान अग्रसेन ध्वज रोहण किया जाएगा तत्पश्चात भगवान अग्रसेन के समक्ष दीपप्रज्वलित कर महोसव का शुभारंभ किया जाएगा।शुभारंभ अवसर पर दोपहर 3 बजे से भव्य अग्र मंगलपाठ का भी आयोजन किया गया है जिसमे समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल होंगे।साथ ही 4 बजे से चित्रकारी प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया है जो कि 3 वर्गों में आयोजित होगी।श्री अग्रवाल सभा ने समाज के सभी वर्गों से सभी कार्यक्रमो में शामिल होने की अपील की है।
आयोजन
राज्य
कल से होगा 10 दिवसीय अग्रसेन जयंती महोत्सव का शुभारंभ…60 से अधिक प्रतियोगिताओं व कार्यक्रमों का होगा आयोजन
- by Chief editor Deepak sarathe
- 5 October 2023
- 0 Comments
- 877 Views

Related Post
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया सोनतराई से सुर
29 October 2026
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का धरना-प्रदर्शन, एसडीएम को
28 October 2026
सरगुजा …..आत्मानंद स्कूल के नाम पर 1.32 करोड़
27 October 2026
जेल में रहे शिक्षकों को नौ माह तक
27 October 2026
संभावित चक्रवात ‘अर्नब’ का खतरा- छत्तीसगढ़ में हाई
26 October 2026
