Sarguja express…..
अंबिकापुर.. नगर के तरुण सभा का चुनाव संपन्न कराया गया. चुनाव में चंद्रशेखर गुप्ता को अध्यक्ष मनोनीत किया गया है.
मनोनयन प्रक्रिया केसरवानी वैश्यसभा सभा की पूर्व अध्यक्ष ताराचंद गुप्ता वर्तमान अध्यक्ष संजय गुप्ता एवं तरुण सभा के पूर्व अध्यक्ष चंद्रधर केसरी एवं महिला सभा अध्यक्ष गुप्ता जी के एवं समस्त कार्यकारिणी के नेतृत्व में संपन्न हुआ l
सभा की बैठक में सदस्यों की सहमति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस दौरान साधना न्यूज़ के संभागीय हेड चंद्रशेखर गुप्ता को अंबिकापुर तरुण सभा का अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
वहीं सोनू गुप्ता को वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा दुर्गेश गुप्ता को महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई। पदाधिकारियों के मनोनयन के दौरान उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से निर्णय का समर्थन किया।
अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिलने पर चंद्रशेखर गुप्ता ने सभा के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि तरुण सभा को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने के लिए सभी सदस्यों के साथ मिलकर कार्य किया जाएगा। युवाओं को संगठन से जोड़ने के साथ सामाजिक गतिविधियों में उनकी भागीदारी बढ़ाने तथा समाजहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देने पर भी जोर दिया जाएगा।
नई कार्यकारिणी के गठन के बाद सदस्यों में उत्साह का माहौल रहा। वही घोषणा के बाद युवाओं द्वारा केसवानी भवन से महामाया मंदिर का आशीर्वाद लेने पहुंचे पदाधिकारी उपस्थित सदस्यों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
तरुण सभा के नवनियुक्त अध्यक्ष चंद्रशेखर गुप्ता ने कहा कि संगठन की मजबूती सामूहिक प्रयासों से ही संभव है। उन्होंने सभी सदस्यों से आपसी सहयोग और समन्वय के साथ कार्य करने की अपील की। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में सभा की गतिविधियों को व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ाने और अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।
इस अवसर पर सभा के सदस्यों ने नई कार्यकारिणी से संगठन की गतिविधियों को और विस्तार देने तथा सामाजिक एवं रचनात्मक कार्यों को गति मिलने की उम्मीद जताई।


