15 September 2026
नेटवर्क विहीन क्षेत्रों में नए मोबाइल टावर की मांग….. सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के समक्ष उठाया ग्रामीणों का मुद्दा
ख़बर जरा हटके पहल प्रशासन मांग राजनीति राज्य समस्या

नेटवर्क विहीन क्षेत्रों में नए मोबाइल टावर की मांग….. सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के समक्ष उठाया ग्रामीणों का मुद्दा

Sarguja express….

मो.हदीस,

सीतापुर– सीतापुर विधानसभा क्षेत्र के दूरस्थ, पहाड़ी एवं नेटवर्क विहीन इलाकों में मोबाइल नेटवर्क की समस्या को लेकर विधायक रामकुमार टोप्पो ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के समक्ष क्षेत्रवासियों की मांग रखी। विधायक ने नेटवर्क से वंचित क्षेत्रों में नए मोबाइल टावर स्थापित करने तथा कमजोर नेटवर्क वाले इलाकों में क्षमता बढ़ाने की मांग की है।
विधायक रामकुमार टोप्पो ने कहा कि वर्तमान समय डिजिटल युग का है। शिक्षा, स्वास्थ्य, डिजिटल भुगतान, सरकारी योजनाओं, रोजगार और स्वरोजगार सहित अनेक सेवाएं मोबाइल एवं इंटरनेट नेटवर्क पर निर्भर हैं। ऐसे में दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में नेटवर्क सुविधा का अभाव लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन रहा है।
उन्होंने बताया कि नेटवर्क नहीं होने के कारण विद्यार्थियों को ऑनलाइन शिक्षा एवं आवश्यक शैक्षणिक जानकारी प्राप्त करने में कठिनाई होती है। वहीं व्यापार एवं स्वरोजगार से जुड़े लोगों को डिजिटल सेवाओं का अपेक्षित लाभ नहीं मिल पा रहा है। आपातकालीन परिस्थितियों और स्वास्थ्य सेवाओं के दौरान संचार सुविधा का अभाव समस्या को और गंभीर बना देता है।
विधायक ने मुख्यमंत्री से मांग की कि सीतापुर विधानसभा क्षेत्र के नेटवर्क विहीन इलाकों का सर्वे कराकर प्राथमिकता के आधार पर नए मोबाइल टावर स्थापित किए जाएं। साथ ही कमजोर नेटवर्क वाले क्षेत्रों को चिन्हित कर वहां नेटवर्क क्षमता बढ़ाई जाए।
उन्होंने कहा कि सीतापुर विधानसभा का भौगोलिक क्षेत्र विस्तृत होने के साथ कई हिस्से पहाड़ी एवं दुर्गम हैं। इन क्षेत्रों में बेहतर मोबाइल नेटवर्क उपलब्ध होने से ग्रामीणों की संचार व्यवस्था मजबूत होगी और वे डिजिटल सेवाओं तथा शासन की विभिन्न योजनाओं से अधिक प्रभावी ढंग से जुड़ सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *