27 August 2026
जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार झा के मार्गदर्शन में सरगुजा जिले के विद्यालयो से ऑपरेशन सिपाही रक्षा सूत्र मुहिम के तहत स्काउट्स गाइड्स द्वारा सैनिक भाइयों के लिये 10000 राखियां रवाना
ख़बर जरा हटके देश प्रशासन बड़ी खबर राज्य शिक्षा

जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार झा के मार्गदर्शन में सरगुजा जिले के विद्यालयो से ऑपरेशन सिपाही रक्षा सूत्र मुहिम के तहत स्काउट्स गाइड्स द्वारा सैनिक भाइयों के लिये 10000 राखियां रवाना

Sarguja express

अम्बिकापुर
भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ राज्य मुख्यालय रायपुर के निर्देशानुसार ऑपरेशन सिपाही रक्षा सूत्र 2026 के तहत देश की सीमाओं पर तैनात सैनिक भाइयों के लिए भारत स्काउट्स एवं गाइड्स द्वारा सरगुजा जिले से राखियां एकत्रित कर प्रेषित की जा रही है
इसी क्रम में जिला शिक्षा अधिकारी सरगुजा डॉ. दिनेश कुमार झा की विशेष रुचि, प्रेरणा एवं कुशल मार्गदर्शन में जिले के शासकीय एवं निजी विद्यालयों के स्काउट्स गाइड्स , रोवर रेंजर , विद्यार्थियों, शिक्षिकाओं एवं बालिकाओं द्वारा अपने हाथों से तैयार की गई 10000 राखियां एकत्रित की गईं, जिन्हें सैनिक भाइयों तक पहुंचाने के लिए आज सैनिक महासंघ कार्यालय बिलासपुर प्रेषित किया जा रहा है।
जिला शिक्षा अधिकारी सरगुजा दिनेश झा ने कहा कि यह पहल जिले के स्काउट्स गाइड्स एवं विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, सेवा एवं देश की रक्षा करने वाले सैनिकों के प्रति सम्मान की भावना विकसित करने की दिशा में एक सार्थक प्रयास है। होली क्रॉस शांति निकुंज की बलिकावो द्वारा भी राखियां बनाई गई।
इस मुहिम हेतु जिला मुख्य आयुक्त तजिन्दर सिंह बग्गा ने सभी विद्यालयों के स्काउट्स गाइड्स , प्राचार्यो , प्रभारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *