Sarguja express…
अंबिकापुर। शहर के व्यस्त बंगाली चौक इलाके में शनिवार शाम दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर पैदल जा रही एक महिला को कुचल दिया। हादसा इतना गंभीर था कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला पैदल जा रही थी, इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। ट्रक के पहिए के नीचे आने से महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद घटनास्थल पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। मृतक महिला का नाम वंदना बताया जा रहा है..
घटना को लेकर लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। स्थानीय लोगों ने शहर के व्यस्त इलाकों में भारी वाहनों की तेज रफ्तार पर सवाल उठाते हुए इस पर प्रभावी नियंत्रण की मांग की। लोगों का कहना था कि व्यस्त मार्गों पर तेज रफ्तार भारी वाहनों के कारण हमेशा दुर्घटना का खतरा बना रहता है।
घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।
बड़ी खबर
राज्य
हादसा
ब्रेकिंग….बंगाली चौक में तेज रफ्तार ट्रक ने महिला को कुचला, मौके पर मौत….. भारी वाहनों की रफ्तार को लेकर लोगों में आक्रोश
- by Chief editor Deepak sarathe
- 22 August 2026
- 0 Comments
- 1216 Views

Related Post
सरगुजा ओलंपिक से निखर रही ग्रामीण खेल प्रतिभाएं,
11 October 2026
बेटे के बाद शिक्षिका मां का भी मिला
11 October 2026
ब्रेकिंग…लालू यादव गिरफ्तार…. चोरी का था आरोप…
11 October 2026
सरगुजा ब्रेकिंग…..बंद दुकान के बाहर सुतली बम धमाका,
10 October 2026
पटाखे जैसी आवाज वाले 800 मॉडिफाइड साइलेंसर रोड
9 October 2026
