22 August 2026
प्रतापपुर में सड़ी-गली लाश मिलने से सनसनी, हत्या या मौत की नींद? मामला अनसुलझा….बंद कमरे से तेज दुर्गंध आने पर खुला राज, करीब एक सप्ताह पुराना बताया जा रहा शव; साथी के फरार होने से हत्या की आशंका गहराई
क्राइम बड़ी खबर राज्य

प्रतापपुर में सड़ी-गली लाश मिलने से सनसनी, हत्या या मौत की नींद? मामला अनसुलझा….बंद कमरे से तेज दुर्गंध आने पर खुला राज, करीब एक सप्ताह पुराना बताया जा रहा शव; साथी के फरार होने से हत्या की आशंका गहराई

Sarguja express….

प्रतापपुर। नगर पंचायत प्रतापपुर के वार्ड क्रमांक 13 में एक बंद मकान से करीब एक सप्ताह पुराना सड़ा-गला शव मिलने से पूरे नगर में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान शोभाराम पिता चालूराम, उम्र करीब 60 वर्ष, जाति उरांव, निवासी गोपालपुर के रूप में बताई जा रही है। वह लंबे समय से नगर पंचायत के स्वागत गेट के समीप सरकारी जमीन पर मकान बनाकर रह रहा था। जानकारी के अनुसार, मृतक के घर से जब तेज दुर्गंध आने लगी तो आसपास के लोगों और सड़क से गुजरने वालों को संदेह हुआ। घर का दरवाजा बाहर से बंद था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। कमरे के भीतर बिस्तर पर शोभाराम का शव सड़ी-गली अवस्था में मिला। शव की हालत इतनी खराब थी कि उसमें कीड़े पड़ चुके थे और दुर्गंध पूरे आसपास के क्षेत्र में फैल गई थी। स्थिति के कारण पड़ोसियों और राहगीरों को नाक बंद कर वहां से गुजरना पड़ा।
बताया जा रहा है कि शोभाराम के साथ एक अन्य व्यक्ति भी रहता था, जो घटना के बाद से मौके पर नहीं है। उसके फरार होने की बात सामने आने के बाद मामले को लेकर तरह-तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं। हालांकि, पुलिस ने अभी हत्या, आत्महत्या या स्वाभाविक मौत के संबंध में कोई अंतिम निष्कर्ष नहीं दिया है।
प्रथम दृष्टया मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है। कुछ लोगों द्वारा गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका भी जताई जा रही है, लेकिन इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के साथ विशेषज्ञों की जांच के आधार पर मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जाएगा। पुलिस मृतक के साथ रहने वाले व्यक्ति की भी तलाश कर रही है और उसके संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता और बारीकी से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद विशेषज्ञों की मदद से घटना से जुड़े सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ाई जाएगी। मृतक के साथी की भी तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *