Sarguja express…..
अंबिकापुर। सरगुजा जिला अधिवक्ता संघ अंबिकापुर के तत्वावधान में वर्तमान न्यायालय परिसर में प्रस्तावित नए न्यायालय भवन का भूमिपूजन 18 अगस्त 2026 को किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर जिला अधिवक्ता संघ ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
जिला अधिवक्ता संघ द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार नए न्यायालय भवन का भूमिपूजन उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश माननीय रमेश चंद्र सिन्हा एवं पोर्टफोलियो जज के द्वारा वर्चुअल माध्यम से सुबह 10 बजे किया जाएगा। इसके साथ ही नवीन न्यायालय भवन का शिलान्यास भी संपन्न होगा।
इस अवसर पर सरगुजा जिला अधिवक्ता संघ ने नगर के सभी सम्मानित नागरिकों, अधिवक्ताओं एवं संबंधित लोगों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। संघ ने कहा है कि नए न्यायालय भवन का निर्माण न्यायिक व्यवस्था और अधिवक्ताओं के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि साबित होगा।
जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अनिल कुमार सोनी ने नगरवासियों एवं अधिवक्ता समुदाय से भूमिपूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम में गरिमामय उपस्थिति दर्ज कराने का आग्रह किया है। कार्यक्रम वर्तमान न्यायालय परिसर, अंबिकापुर में आयोजित होगा।








