17 August 2026
AHP आवास स्थल पर गरिमापूर्ण ढंग से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
आयोजन निगम पहल राज्य

AHP आवास स्थल पर गरिमापूर्ण ढंग से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

Sarguja express

अंबिकापुर….नगर पालिक निगम अंबिकापुर में PMAY (U) के AHP घटक अंतर्गत सुभाषनगर, अंबिकापुर स्थित AHP आवासीय स्थल पर हितग्राहियों द्वारा 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस का उत्सव हर्ष एवं उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर राष्ट्र के प्रति सम्मान एवं देशभक्ति की भावना व्यक्त की गई।

इस अवसर पर कैंसर से पीड़ित हितग्राही को विशेष सम्मान देते हुए उनके कर-कमलों से ध्वजारोहण कराया गया। उनकी सहभागिता ने कार्यक्रम को विशेष रूप से भावनात्मक एवं प्रेरणादायी बना दिया। उपस्थित सभी हितग्राहियों एवं अधिकारियों-कर्मचारियों ने उनका सम्मान करते हुए उत्साहपूर्वक स्वतंत्रता दिवस मनाया।

कार्यक्रम में CLTC उत्कर्ष पांडेय, Site Engineer अतुल बिसेन, Site Supervisor बबलू कुमार, दीपक गुप्ता ,प्रवीण कुमार सहित AHP हितग्राही उपस्थित रहे। सभी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

यह आयोजन PMAY (U) के अंतर्गत आवास उपलब्ध कराने के साथ-साथ सामुदायिक सहभागिता, सम्मान एवं सामाजिक एकजुटता की भावना को मजबूत करने का प्रेरणादायी उदाहरण बना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *