16 August 2026
सरगुजा में नागपंचमी पर मणिपुर में सजेगा दंगल, पहलवान दिखाएंगे दमखम……सुबह पूजा-पाठ, दोपहर में कुश्ती प्रतियोगिता और शाम को निकलेगी भव्य शोभायात्रा…. जानिए कितना है इनाम
आयोजन आस्था ख़बर जरा हटके देश पहल राज्य सूचना

सरगुजा में नागपंचमी पर मणिपुर में सजेगा दंगल, पहलवान दिखाएंगे दमखम……सुबह पूजा-पाठ, दोपहर में कुश्ती प्रतियोगिता और शाम को निकलेगी भव्य शोभायात्रा…. जानिए कितना है इनाम

Sarguja express……

अंबिकापुर। नागपंचमी के शुभ अवसर पर समाजसेवी संस्था अनोखी सोच द्वारा 17 अगस्त 2026 को बाबा विश्वनाथ संकटमोचन हनुमान मंदिर, मणिपुर-दर्रीपारा, अंबिकापुर में धार्मिक एवं पारंपरिक कार्यक्रमों के साथ भव्य कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। आयोजन में सुबह से लेकर शाम तक विभिन्न कार्यक्रम होंगे।


आयोजकों के अनुसार सुबह विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया जाएगा। धार्मिक अनुष्ठान के बाद दोपहर 12 बजे से कुश्ती प्रतियोगिता शुरू होगी, जिसमें वरिष्ठ और कनिष्ठ वर्ग के पहलवान अपना दमखम दिखाएंगे। प्रतियोगिता में विजेता पहलवानों के लिए आकर्षक नकद पुरस्कार रखे गए हैं।
वरिष्ठ वर्ग में प्रथम पुरस्कार 21 हजार रुपये और द्वितीय पुरस्कार 11 हजार रुपये दिया जाएगा। वहीं कनिष्ठ वर्ग में प्रथम पुरस्कार 10 हजार रुपये तथा द्वितीय पुरस्कार 5 हजार रुपये रखा गया है। प्रतियोगिता के नियम आयोजन स्थल पर घोषित किए जाएंगे।


कुश्ती प्रतियोगिता के बाद शाम को भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। धार्मिक वातावरण में निकलने वाली शोभायात्रा में श्रद्धालुओं और नगरवासियों की सहभागिता रहेगी। आयोजक संस्था अनोखी सोच ने सभी पहलवानों, खेल प्रेमियों और श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *