14 August 2026
बिग ब्रेकिंग….सफाई में लापरवाही पर निगम सख्त, ठेकेदारों के भुगतान से 20.57 लाख की कटौती
कार्रवाई निगम नियम पहल बड़ी खबर राज्य

बिग ब्रेकिंग….सफाई में लापरवाही पर निगम सख्त, ठेकेदारों के भुगतान से 20.57 लाख की कटौती

Sarguja express……


अंबिकापुर। नगर पालिक निगम अम्बिकापुर क्षेत्र के 24 वार्डों और रिंगरोड में मैनुअल सफाई का कार्य ठेके पर दिया गया है। सफाई ठेकेदारों द्वारा अनुबंध की शर्तों के अनुरूप पर्याप्त श्रमिक और कचरा उठाव के लिए वाहन नहीं लगाए जाने पर निगम प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की है। निगम ने मई, जून और जुलाई 2026 के देयकों से कुल 20 लाख 57 हजार 566 रुपये की कटौती की है।
निगम क्षेत्र के समूह क्रमांक-1 के 8 वार्ड, समूह क्रमांक-2 के 8 वार्ड, समूह क्रमांक-3 के 8 वार्ड तथा रिंगरोड में मैनुअल सफाई का कार्य ठेकेदारों के माध्यम से कराया जा रहा है। सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं होने पर ठेकेदारों को पूर्व में कई बार मौखिक एवं लिखित रूप से निर्देशित किया गया था। इसके बावजूद अनुबंध में निर्धारित संख्या के अनुसार श्रमिक और कचरा उठाव के लिए वाहन उपलब्ध नहीं कराए गए।
निगम द्वारा की गई कार्रवाई के तहत समूह क्रमांक-1 एवं समूह क्रमांक-3 के ठेकेदार के देयक से 10 लाख 20 हजार 250 रुपये तथा समूह क्रमांक-2 एवं रिंगरोड की सफाई के ठेकेदार के देयक से 10 लाख 37 हजार 316 रुपये की कटौती की गई है।
आयुक्त ने सभी सफाई ठेकेदारों को अनुबंध की शर्तों के अनुसार निर्धारित संख्या में श्रमिक एवं वाहन लगाकर नियमित सफाई और कचरा उठाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। निगम ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि व्यवस्था में सुधार नहीं होने पर आगामी देयकों से भी नियमानुसार राशि काटी जाएगी तथा आवश्यकता पड़ने पर ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट करने की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *