Sarguja express…..
सीतापुर। आदिवासी दिवस के मौके पर जहां शहर में रैली और कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा था, वहीं शहर के मुख्य मार्ग की बदहाल स्थिति ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी।
सीतापुर सेंट्रल बैंक ग्राहक सेवा केंद्र के सामने मेन रोड पर सड़क की हालत बेहद खराब है। सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों में बारिश का पानी भर गया है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

आज आदिवासी दिवस की रैली में शामिल लोग भी इसी रास्ते से गुजरते हुए सड़क के गड्ढों में भरे पानी को पार करते नजर आए। हालात इतने खराब हैं कि कई जगह मोटरसाइकिल के पहिए तक पानी में डूबते दिखाई दिए।
शहर के अंदर मुख्य मार्ग पर सड़क की यह स्थिति जिम्मेदार व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है। राहगीरों का कहना है कि बारिश के दौरान गड्ढों में पानी भर जाने से सड़क की वास्तविक स्थिति दिखाई नहीं देती और दुर्घटना का खतरा भी बढ़ जाता है।

