Sarguja express….
अंबिकापुर,/मुख्यमंत्री विष्णु देव साय तथा पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल के निर्देश पर जिले के स्वास्थ्य केंद्रों में मानव संसाधन की कमी को दूर करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। कलेक्टर अजीत वसंत ने जिला खनिज संस्थान न्यास (डीएमएफ) मद से विभिन्न पैरामेडिकल पदों पर एकमुश्त मानदेय के आधार पर नियुक्ति किए जाने हेतु 26 पदों की स्वीकृति प्रदान की है।
डीएमएफ निधि के माध्यम से दूरस्थ स्वास्थ्य संस्थाओं एवं एकल स्वास्थ्य संस्थाओं में मरीजों को बेहतर उपचार, जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रभावी संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा यह निर्णय लिया गया है। पैरामेडिकल पदों की रिक्त पदों के विरूद्ध मानव संसाधनों में होने वाले कमी को दूर करने का प्रयास किया जाएगा, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलेगी। इस पहल से दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को उनके निकट ही बेहतर एवं समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी।
*स्वीकृत पदों की जानकारी-*
प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला खनिज संस्थान न्यास मद से स्वीकृत पदों में फार्मासिस्ट के 6 पद, स्टाफ नर्स के 3 पद, एएनएम के 6 पद, आरएचओ (पुरुष) के 2 पद, ओटी टेक्निशियन का 1 पद तथा ड्रेसर के 8 पद सहित कुल 26 पैरामेडिकल पदों पर नियुक्ति की जाएगी।
स्वीकृत पदों में विकासखंण्ड अम्बिकापुर अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नवानगर ड्रेसर 01 पद, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दरिमा ड्रेसर 01 पद, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रामपुर फार्मासिस्ट 01 पद एवं स्टाफ नर्स 01 पद हैं। विकासखण्ड बतौली अंतर्गत उप स्वास्थ्य केन्द्र पोकसरी ए.एन.एम के 01 पद हैं तथा विकासखण्ड लखनपुर अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र लहपटरा में फार्मासिस्ट 01 पद, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कुन्नी में ड्रेसर के 01 पद है। विकास खण्ड धौरपुर अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बरगीडीह में फार्मासिस्ट 01 पद, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रघुनाथपुर में ड्रेसर के 01 पद, उप स्वास्थ्य केंद्र नागम ए.एन.एम के 01 पद, उप स्वास्थ्य केन्द्र चितरपुर में ए.एन.एम के 01 पद हैं। विकासखण्ड मैनपाट अंतर्गत उप स्वास्थ्य केन्द्र चैनपुर में आर.एच.ओ. पुरूष 01 पद, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कमलेश्वरपुर में ड्रेसर 01 पद हैं। विकासखंण्ड सीतापुर अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सीतापुर में फार्मासिस्ट 01 पद एवं ड्रेसर 01 पद, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भूसू में फार्मासिस्ट 01 पद एवं स्टाफ नर्स 01 पद है। विकास खण्ड उदयपुर अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र केदमा में फार्मासिस्ट 01 पद एवं ड्रेसर 01 पद, उप स्वास्थ्य केन्द्र पेन्डरखी में ए.एन.एम के 01 पद, उप स्वास्थ्य केन्द्र करौन्धी में ए.एन.एम के 01 पद, उप स्वास्थ्य केन्द्र सलका में ए.एन.एम के 01 पद, उप स्वास्थ्य केन्द्र मरेया में आर.एच.ओ. पुरूष 01 पद है। वहीं शहरी अम्बिकापुर अंतर्गत शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नवापारा में ओटी टेक्निशियन के 01 पद, ड्रेसर 01 पद एवं स्टाॅफ नर्स 01 पद हैं। इन नियुक्तियों से दूरस्थ स्वास्थ्य केंद्रों में मरीजों को उपचार एवं जांच की बेहतर सुविधा मिलेगी।

