31 July 2026
खाद की ओवररेटिंग पर बड़ी कार्रवाई: अम्बिकापुर के दरिमा स्थित कृष्णा कृषि सेवा केंद्र का 1110 बोरी उर्वरक जब्त…. कलेक्टर के निर्देश पर कृषि विभाग की टीम ने संबंधित के गोदाम में दी औचक दबिश
अनियमितता आरोप कार्रवाई खेती देश नियम प्रशासन बड़ी खबर राज्य समस्या

खाद की ओवररेटिंग पर बड़ी कार्रवाई: अम्बिकापुर के दरिमा स्थित कृष्णा कृषि सेवा केंद्र का 1110 बोरी उर्वरक जब्त…. कलेक्टर के निर्देश पर कृषि विभाग की टीम ने संबंधित के गोदाम में दी औचक दबिश

Sarguja express….

अम्बिकापुर (सरगुजा):
कलेक्टर के निर्देश एवं उपसंचालक कृषि जिला सरगुजा के मार्गदर्शन में कृषि विभाग द्वारा किसानों के हितों की रक्षा और उर्वरकों की पारदर्शी बिक्री सुनिश्चित करने के लिए लगातार सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में विकासखंड अम्बिकापुर के ग्राम दरिमा स्थित ‘कृष्णा कृषि सेवा केंद्र’ में निर्धारित दर से अधिक कीमत पर उर्वरक (खाद) बेचने की शिकायत प्राप्त होने पर त्वरित दंडात्मक कार्रवाई की गई है।
शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कृषि विभाग टीम द्वारा संबंधित विक्रेता के गोदाम में औचक दबिश देकर विस्तृत जांच की गई। निरीक्षण के दौरान पाई गई अनियमितताओं के आधार पर गोदाम में उपलब्ध कुल 1110 बोरी उर्वरक के विक्रय को तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित कर दिया गया है।

जिला प्रशासन एवं कृषि विभाग ने जिले के सभी खाद-बीज विक्रेताओं को कड़ा संदेश दिया है कि उर्वरकों की कालाबाजारी, जमाखोरी या निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर बिक्री किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि कोई भी विक्रेता किसानों से अधिक मूल्य वसूलते पाया जाता है, तो उसका लाइसेंस निरस्त करने के साथ-साथ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उपरोक्त कार्रवाई के दौरान वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी एवं उर्वरक निरीक्षक श्री जे. आलम एवं उनकी टीम उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *