30 July 2026
अज्ञात बाइक की टक्कर से महिला की मौत, मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उपचार के दौरान तोड़ा दम
हादसा राज्य

अज्ञात बाइक की टक्कर से महिला की मौत, मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उपचार के दौरान तोड़ा दम

Sarguja express….
अंबिकापुर/लुंड्रा। लुंड्रा विकासखंड के ग्राम बरौली निवासी 54 वर्षीय जोखनी बाई मरावी, पति शंकर राम मरावी की सड़क हादसे में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जोखनी बाई बरगीडीह समूह की महिलाओं के साथ चार पहिया वाहन से बरगीडीह गई थीं।
बुधवार दोपहर करीब 2 बजे बरगीडीह में सड़क पार करते समय एक अज्ञात मोटरसाइकिल ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद उन्हें तत्काल बरगीडीह अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर रेफर कर दिया गया।
शाम करीब 4 बजे उन्हें मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उपचार के दौरान कुछ ही देर बाद उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में शोक का माहौल है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर अज्ञात बाइक चालक की तलाश में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *