Sarguja express
अंबिकापुर। झारखंड के चर्चित वासेपुर गैंगवार से जुड़ा कुख्यात गैंगस्टर कई वर्षों से सरगुजा जिले के अंबिकापुर में पहचान छिपाकर रह रहा था। उसकी तलाश में पहुंची धनबाद पुलिस ने शहर में दबिश दी, लेकिन कार्रवाई के दौरान वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। इस घटना की पुष्टि सरगुजा एसएसपी ने की है।
बताया जा रहा है कि उसके और उसके भाई का नाम वर्ष 2001 में धनबाद के चर्चित डबल मर्डर केस में सामने आया था। आरोप है कि 18 अक्टूबर 2001 को दोनों ने अपने साथियों के साथ मिलकर वासेपुर के डॉन की मां नाजमा खातून और चाची शाहनाज खातून की गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना धनबाद के डायमंड क्रॉसिंग के पास हुई थी, जब दोनों बाजार से लौट रही थीं। इस हत्याकांड के पीछे और के बीच पुरानी दुश्मनी बताई जाती है। यह मामला उस समय पूरे झारखंड में काफी चर्चित रहा था। <span;>पुलिस के मुताबिक, इस मामले में सब्बीर आलम, शाहीद आलम सहित सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। बाद में झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान सब्बीर आलम पुलिस हिरासत से फरार हो गया था। तब से वह लगातार फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। वर्ष 2018 में धनबाद की अदालत ने इस मामले में समेत अन्य आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई थी, लेकिन सब्बीर अब तक पुलिस गिरफ्त से बाहर था।
सूत्रों के अनुसार, धनबाद पुलिस को सूचना मिली थी कि अंबिकापुर के रिंग रोड क्षेत्र में छिपकर रह रहा है। इसी सूचना के आधार पर धनबाद पुलिस की टीम सादे कपड़ों में शहर पहुंची और एक होटल के पास छापेमारी की। हालांकि स्थानीय लोगों को जब पुलिस की गतिविधियों पर शक हुआ तो उन्होंने विरोध शुरू कर दिया। इसी अफरा-तफरी का फायदा उठाकर सब्बीर मौके से फरार हो गया।
सरगुजा पुलिस को नहीं दी गई थी सूचना
इस पूरे घटनाक्रम में सबसे बड़ा सवाल यह है कि धनबाद पुलिस ने कार्रवाई से पहले सरगुजा पुलिस को इसकी जानकारी नहीं दी थी। जब आरोपी फरार हो गया, तब स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी गई।
एसएसपी ने बताया कि धनबाद पुलिस एक वारंटी की तलाश में अंबिकापुर आई थी, लेकिन स्थानीय पुलिस को पहले जानकारी नहीं दी गई थी। सूचना मिलने के बाद सरगुजा पुलिस ने संयुक्त रूप से आरोपी की तलाश शुरू की, लेकिन फिलहाल उसका कोई सुराग नहीं मिल सका है।
गैंग्स ऑफ वासेपुर से फिर चर्चा में आया मामला
धनबाद के कोयला माफियाओं और गैंगवार की कहानी पर आधारित फिल्म के कारण वासेपुर देशभर में चर्चित हुआ था। एक बार फिर सब्बीर आलम के अंबिकापुर में छिपे होने और फरार होने की खबर से यह मामला सुर्खियों में आ गया है।अब धनबाद और सरगुजा पुलिस की संयुक्त टीम उसकी तलाश में जुटी हुई है। पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही फरार गैंगस्टर को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

