24 June 2026
नवीन सर्व सोनार समाज ने नवनिर्वाचित पार्षदों को किया सम्मानित….अलंकार ग्रीन्स होटल में उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुई मासिक बैठक, समाज के विकास पर हुई विस्तृत चर्चा
आयोजन ख़बर जरा हटके देश पहल बैठक राज्य

नवीन सर्व सोनार समाज ने नवनिर्वाचित पार्षदों को किया सम्मानित….अलंकार ग्रीन्स होटल में उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुई मासिक बैठक, समाज के विकास पर हुई विस्तृत चर्चा

Sarguja express….

अम्बिकापुर. नवीन सर्व सोनार समाज के द्वारा समाज के निर्वाचित पार्षदों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया समाज की नियमित मासिक बैठक मंगलवार 23 जून 2026 को अलंकार ग्रीन्स होटल में हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ सम्पन्न हुई,,,समाज की परम्परा के अनुसार प्रतिमाह के अंतिम मंगलवार को यह बैठक आयोजित की जाती है, जिसमें समाज के वरिष्ठजन एवं युवा वर्ग बड़ी संख्या में उपस्थित होते हैं.इस बार स्वजातीय पार्षदों को साल श्री फल देकर सम्मानित किया गया. बैठक का शुभारंभ समाज के वरिष्ठ सदस्यों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं समाज के आराध्य देव भगवान अजमीढ़ देव की वंदना के साथ किया गया। तत्पश्चात समाज के अध्यक्ष द्वारा सभी उपस्थित सदस्यों का स्वागत किया गया.बैठक का मुख्य आकर्षण हाल ही में सम्पन्न हुए नगर निगम चुनाव में विजयी होकर पार्षद पद पर निर्वाचित हुए समाज के तीनों प्रतिनिधियों का सम्मान समारोह रहा. समाज जनों ने जितेन्द्र सोनी, श्रीमती सुषमा सोनी एवं श्रीमती विमला सोनी को मंच पर आमंत्रित कर शॉल, श्रीफल एवं पुष्पहार पहनाकर भव्य सम्मान किया. सम्मान के दौरान पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा. इस अवसर पर समाज के सदस्यों ब पदाधिकारियों ने नव-निर्वाचित पार्षदों को संबोधित करते हुए कहा कि समाज को आप तीनों से बड़ी अपेक्षाएं हैं आप न केवल अपने वार्ड बल्कि पूरे सोनार समाज के हितों की रक्षा करें और समाज की एकता को बनाए रखें। तीनों पार्षदों ने मंच से समाज का आभार व्यक्त करते हुए आश्वस्त किया कि वे समाज के विकास, शिक्षा एवं रोजगार के क्षेत्र में हर संभव सहयोग करेंगे. उन्होंने कहा कि समाज का सम्मान ही उनका सम्मान है.पार्षद जितेंद्र सोनी ने कहा कि समाज को एक भव्य सम्मलेन का आयोजन करना चाहिए ताकि समाज एकजुट होकर आगे बढ़ता जाए और लोक हित में कार्य करता रहेज़,, पार्षदों ने आश्वस्त किया कि जब भी उनकी जरूरत होगी वे समाज के नेक कार्यों लिए उपस्थित रहेंगे. बैठक में समाज के युवाओं की सक्रिय भागीदारी, शिक्षा प्रोत्साहन योजना, एवं आगामी त्योहारों पर होने वाले सामाजिक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी विस्तृत चर्चा की गई. इस अवसर पर नवीन सर्व सोनार समाज के संभागीय मार्गदर्शक शिवराम सोनी, जिला अध्यक्ष विनोद सोनी, गणमान्य सदस्य रवीन्द्र स्वर्णकार, अशोक कुमार सोनी, श्री प्रकाश सोनी, मनीष कुमार सोनी, विकास सोनी, राजेश सोनी, राहुल सोनी, पियुष सोनी, रघुनाथ प्रसाद सोनी, अमित सोनी, बृजकिशोर सोनी, नाजेद्र सोनी, विपल सोनी, सुरजीत सोनी, संतोष सोनी, शीतल सोनी, शिव कुमारी, उर्मिला सोनी, अंजू सोनी एवं विनोद सोनी सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु, मातृशक्ति एवं युवा साथी उपस्थित रहे. कार्यक्रम का सफल संचालन समाज के सचिव विजय सोनी के द्वारा किया गया.अंत में समाज के उपाध्यक्ष ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *