25 September 2026
सीतापुर सीएचसी में डॉक्टर की अनुपस्थिति पर स्वास्थ्य विभाग सख्त…..ऑन-कॉल ड्यूटी में लापरवाही पर डॉक्टर को कारण बताओ नोटिस, खंड चिकित्सा अधिकारी से भी मांगा जवाब
अनियमितता आरोप कार्रवाई जांच देश प्रशासन बड़ी खबर राज्य शिकायत समस्या स्वास्थ

सीतापुर सीएचसी में डॉक्टर की अनुपस्थिति पर स्वास्थ्य विभाग सख्त…..ऑन-कॉल ड्यूटी में लापरवाही पर डॉक्टर को कारण बताओ नोटिस, खंड चिकित्सा अधिकारी से भी मांगा जवाब

Sarguja express

अंबिकापुर/सीतापुर। सीतापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ऑन-कॉल ड्यूटी के दौरान डॉक्टर की अनुपस्थिति का मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सख्त कदम उठाया है। सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो की शिकायत पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने संबंधित चिकित्सक को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। साथ ही खंड चिकित्सा अधिकारी से भी पूरे मामले में जवाब तलब किया गया है।
जानकारी के अनुसार, 12 जून की रात कुछ मरीजों को समय पर इलाज नहीं मिलने की शिकायत सामने आई थी। बताया गया कि आपातकालीन स्थिति में ऑन-कॉल डॉक्टर अस्पताल में मौजूद नहीं थे, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस संबंध में क्षेत्रीय विधायक के पास लगातार शिकायतें पहुंच रही थीं।
मामले को गंभीरता से लेते हुए विधायक रामकुमार टोप्पो ने स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया, जिसके बाद विभाग ने तत्काल संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी। प्राथमिक जांच के आधार पर संबंधित चिकित्सक के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
इस घटना के बाद स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही और आपातकालीन व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं क्षेत्र के लोगों ने अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *