18 June 2026
अनियंत्रित होकर खेत में गिरी बाइक, 17 वर्षीय युवक की मौत….दोस्तों को घर छोड़ने के बाद लौटते समय हुआ हादसा
हादसा राज्य

अनियंत्रित होकर खेत में गिरी बाइक, 17 वर्षीय युवक की मौत….दोस्तों को घर छोड़ने के बाद लौटते समय हुआ हादसा

Sarguja express…..

अंबिकापुर। दरिमा थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात सड़क हादसे में एक 17 वर्षीय युवक की मौत हो गई। बाइक अनियंत्रित होकर खेत में जा गिरी, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान अमित कुजूर (17 वर्ष), पिता सुदेश कुजूर, निवासी ग्राम कर्रा सरना पारा, थाना दरिमा क्षेत्र के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बुधवार को अमित अपने गांव के ही साथी रोहित और आशीष के साथ मोटरसाइकिल से ग्राम जमदरहा टीसी लेने गया था।

रात में गांव लौटने के बाद अमित ने अपने दोनों दोस्तों को उनके घर छोड़ा और फिर स्वयं अपने घर की ओर जा रहा था। इसी दौरान पाटीपारा के पास उसकी मोटरसाइकिल अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खेत में जा गिरी। हादसे में अमित को गंभीर चोटें आईं।

घटना की जानकारी रात करीब 11 बजे परिजनों को मिली, जिसके बाद परिवार के सदस्य तत्काल मौके पर पहुंचे और गंभीर हालत में उसे निजी वाहन से मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर लाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर दुर्घटना का कारण बाइक का अनियंत्रित होना बताया जा रहा है। पुलिस मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *