16 June 2026
राष्ट्रपिता की नयी प्रतिमा स्थापित करने व प्रतिमा खंडित करने वाले पर कठोर कार्यवाही की मांग
देश पहल प्रशासन मांग मुलाकात राजनीति राज्य शिकायत

राष्ट्रपिता की नयी प्रतिमा स्थापित करने व प्रतिमा खंडित करने वाले पर कठोर कार्यवाही की मांग

Sarguja express…..

अंबिकापुर. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा को खंडित किये जाने को लेकर आज जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक के नेतृत्व में सरगुजा कलेक्टर को एक ज्ञापन दिया है। ज्ञापन के माध्यम से जिला कांग्रेस कमेटी ने राष्ट्रपिता की नयी प्रतिमा स्थापित करने के साथ ही साथ प्रतिमा खंडित करने वाले पर कठोर कार्यवाही की मांग की है। सोमवार को यह जानकारी मिली थी कि गांधी चौक स्थित राष्ट्रपति की प्रतिमा को खंडित कर दिया गया है। ऐसा दूसरी मर्तबा हो रहा है कि गांधीचौक स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा को खंडित किया गया है। ज्ञापन सौपने के बाद मीडिया से बातचीत में कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरगुजा पुलिस अधीक्षक के निवास के ठीक बगल में गांधीजी की प्रतिमा के साथ यह बर्ताव सुरक्षा व्यवस्था पर गहरे प्रश्नचिन्ह खडे करता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान माहौल में यह गंभीर जांच का विषय है कि कहीं इसके पीछे कोई मनोविकार वाली सुनियोजित विचारधारात्मक सोच तो नहीं है। उन्होंने कलेक्टर से तत्काल सम्मानजनक तरीके से नयी प्रतिमा को स्थापित करने की मांग की है साथ ही प्रतिमा स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था कडी करने की मांग की है। सरगुजा कलेक्टर ने प्रतिनिधी मंडल को यह जानकारी दी है कि सरगुजा एस0पी0 के द्वारा इस मामले की गहन जांच के लिये एक टीम का गठन किया गया है। जांच के निष्कर्ष को शीघ्र साझाा किया जायेगा। उन्होंने कांग्रेस जिलाध्यक्ष के साथ ज्ञापन देने वाले प्रतिनिधीमंडल में श्री द्वितेन्द्र मिश्रा, हेमंत सिन्हा, संजय विश्वकर्मा, मो0 इस्लाम, विनित विशाल जायसवाल, अमित सिंह एवं रत्नेश कुमार शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *