23 May 2026
गांधी स्टेडियम, सरगुजा में 24 मई को सीनियर नेटबॉल टीम का ट्रायल
आयोजन खेल राज्य

गांधी स्टेडियम, सरगुजा में 24 मई को सीनियर नेटबॉल टीम का ट्रायल

Sarguja express….
अंबिकापुर. नेटबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार एवं नेटबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन सरगुजा के तत्वावधान में द्वितीय सीनियर फास्ट फाइव राज्य स्तरीय नेटबॉल चैम्पियनशिप (पुरुष एवं महिला वर्ग) हेतु सरगुजा जिला टीम के चयन के लिए 24 मई 2026 (रविवार) को सुबह 7 बजे व  शाम को 5 बजे गांधी स्टेडियम स्थित बास्केटबॉल ग्राउंड, अंबिकापुर में ट्रायल आयोजित किया जाएगा।
राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि द्वितीय सीनियर फास्ट फाइव राज्य स्तरीय नेटबॉल चैम्पियनशिप (पुरुष एवं महिला वर्ग) का आयोजन 30 एवं 31 मई 2026 को जांजगीर-चांपा में किया जाएगा। जिसके लिए सरगुजा टीम के लिए ट्रायल का आयोजन किया जा रहा है।
सरगुजा जिले के अंतर्गत आने वाले सभी पात्र पुरुष एवं महिला खिलाड़ी चयन ट्रायल में भाग ले सकते हैं।
प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों के पास नेटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया का वैध रजिस्ट्रेशन नंबर होना अनिवार्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *