4 May 2026
अंबिकापुर की छात्रा आयशा ख़ान ने 96.83 प्रतिशत अंक लाकर जिले में दूसरे नंबर पर किया टॉप
देश परीक्षा राज्य शिक्षा सफलता

अंबिकापुर की छात्रा आयशा ख़ान ने 96.83 प्रतिशत अंक लाकर जिले में दूसरे नंबर पर किया टॉप

Sarguja express….

अंबिकापुर। शहर के इंग्लिश मीडियम आत्मानंद स्कूल ब्रह्मपारा की कक्षा 8वीं की होनहार छात्रा कुमारी आयशा ख़ान ने 96.83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में शीर्ष स्थान हासिल किया है। उनकी इस उत्कृष्ट सफलता से न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।
आयशा ख़ान के इस शानदार प्रदर्शन पर उनके पिता आबिद ख़ान, जो पेशे से एक मेहनतकश मकैनिक हैं, उन्होंने अपनी बेटी की इस उपलब्धि को अपनी मेहनत और बेटी की लगन का परिणाम बताया। परिवार के अन्य सदस्य भी इस सफलता से गौरवान्वित हैं। उल्लेखनीय है कि आयशा ख़ान, कांग्रेस नेता परवेज़ आलम गांधी की छोटी बहन हैं, जबकि उनके चाचा आसिफ़ ख़ान (हाई टेक कार श्रृंगार)भी इस खुशी के अवसर पर परिवार के साथ मौजूद रहे।
इस उपलब्धि पर क्षेत्र के गणमान्य लोगों, शिक्षकों एवं परिचितों ने आयशा ख़ान को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
आयशा ख़ान की यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *