7 April 2026
एक चिकित्सक के मानवीय संवेदनाओं, अथक परिश्रम और जीवन रक्षा के दृढ़ संकल्प की सच्ची गाथा…
आयोजन आलेख ख़बर जरा हटके देश पहल यादें राज्य साहित्य कविताएं स्वास्थ

एक चिकित्सक के मानवीय संवेदनाओं, अथक परिश्रम और जीवन रक्षा के दृढ़ संकल्प की सच्ची गाथा…

Sarguja express…..

कोरोना से मुकाबला: मात्र उपचार नहीं.. एक शोध… पुस्तक का हुआ विमोचन

अंबिकापुर। कोरोना महामारी के दौरान चिकित्सा सेवा, समर्पण और शोध आधारित उपचार पर आधारित पुस्तक कोरोना से मुकाबला: मात्र उपचार नहीं, एक शोध का विमोचन किया गया। यह पुस्तक जीवन ज्योति हॉस्पिटल की मैनेजिंग डायरेक्टर श्रीमती संध्या सिंह द्वारा लिखी गई है, जिसमें कोरोना काल के संघर्ष, अनुभव और चिकित्सा प्रयासों को विस्तार से प्रस्तुत किया गया है।
श्रीमती संध्या सिंह ने बताया कि यह पुस्तक कोई सामान्य कथा नहीं, बल्कि एक चिकित्सक के मानवीय संवेदनाओं, अथक परिश्रम और जीवन रक्षा के दृढ़ संकल्प की सच्ची गाथा है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में जब पूरी दुनिया इस महामारी के सामने असहाय नजर आ रही थी, तब सरगुजा क्षेत्र में भी भय का माहौल था। ऐसे कठिन समय में जीवन ज्योति हॉस्पिटल ने अग्रिम तैयारी और दृढ़ नेतृत्व के साथ मरीजों की सेवा का जिम्मा उठाया।

पुस्तक में वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. जे. के. सिंह के कार्यों, उनके शोधपरक दृष्टिकोण और मरीजों के प्रति समर्पण को प्रमुखता से दर्शाया गया है। पिछले 40 वर्षों से चिकित्सा सेवा दे रहे डॉ. सिंह को क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान प्राप्त है। कोरोना काल में उनकी प्रतिबद्धता और मरीजों के प्रति संवेदनशीलता ने लोगों का विश्वास और भी मजबूत किया।
श्रीमती सिंह ने बताया कि डॉ. सिंह प्रत्येक मरीज की बीमारी के मूल कारण को समझने के लिए गहन अध्ययन और चिंतन करते हैं। कई बार आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को निःशुल्क सुविधा भी प्रदान की जाती है। कोरोना काल में उन्होंने देश-विदेश में हो रहे शोध और चर्चाओं का अध्ययन कर उपचार की नई-नई रणनीतियां तैयार कीं।
इस दौरान उनके पुत्र डॉ. आकाश सिंह ने पैथोलॉजी सेवाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, वहीं पुत्रवधू डॉ. स्नेहा सिंह ने भी चिकित्सा कार्यों में सक्रिय सहयोग दिया। संपूर्ण हॉस्पिटल स्टाफ, जिसमें स्वास्थ्यकर्मी, सफाई कर्मचारी, पैथोलॉजी टीम और अन्य सहयोगी शामिल रहे, ने टीमवर्क के साथ इस चुनौती का सामना किया।
पुस्तक में तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री टी. एस. सिंहदेव, रामविचार नेताम सहित कई जनप्रतिनिधियों, चिकित्सकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं के संदेश भी शामिल हैं। लेखिका ने सभी सहयोगियों और शुभेच्छुओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
श्रीमती संध्या सिंह ने यह पुस्तक डॉ. जे. के. सिंह को उनके 69वें जन्मदिवस के अवसर पर समर्पित करते हुए उनके दीर्घायु जीवन की कामना की है। यह पुस्तक कोरोना महामारी के दौरान संघर्ष और सेवा की प्रेरणादायक कहानी प्रस्तुत करती है.

जीवन ज्योति अस्पताल के डायरेक्टर डॉक्टर जे के सिंह ने आयोजन के दौरान कोरोना के समय अपने अनुभव को साझा किया.


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ अमर सिंह ठाकुर, डॉ अनूप वर्मा,डॉक्टर विजय पंजवानी, नेता प्रतिपक्ष सफी अहमद, पार्षद आलोक दुबे, त्रिलोक कपूर कुशवाहा, बबन जी पांडे सहित भारी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद थे. सभी ने कोरोना के समय जिस प्रकार की स्थिति थी उसे पर अपने-अपने अनुभव को सबके सामने रखा.कार्यक्रम का संचालन प्रकाश कश्यप ने किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *